The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RSS readies to change from shorts to trousers

खाकी निक्कर उतारकर पतलून पहनने की तैयारी में है RSS

मेकओवर होने जा रहा है RSS वालों का. यूथ से जुड़ने के लिए फैशन डिजाइनर्स की ली जाएगी मदद.

Advertisement
pic
1 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2016, 07:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बहुत मजाक उड़ा लिया विरोधियों ने. अब सब चुप हो सकते हैं. आरएसएस वालों ने 'बिलो द बेल्ट' का प्लान लगभग चेंज ही कर लिया है. खबर है कि अब आरएसएस ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए हाफ निक्कर उतारकर पूरी पतलून पहनने की तैयारी में है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, RSS एक महीने में इस बारे में फाइनल फैसला ले सकता है. राजस्थान के नागौर में 11 से 13 मार्च के बीच RSS की 'प्रतिनिधि सभा' होनी है. इस इश्यू को लेकर वहीं फैसला लिया जाएगा. आरएसएस के पब्लिसिटी चीफ मनमोहन वैद्य ने कहा, 'ये चेंज विजयदशमी से लागू हो सकता है. या फिर अप्रैल 2017 में होने वाले संघ शिक्षा वर्ग प्रोग्राम में.' बदलेगा निक्कर का रंग सूत्रों के मुताबिक, हाफ निक्कर का रंग भी बदला जा सकता है. RSS वाले जिन तीन रंगों पर बात कर रहे हैं. उनमें नीला, ग्रे और ब्राउन शामिल हैं. यूथ से कनेक्ट होने के लिए RSS फैशन डिजाइनर्स की मदद भी ले सकते हैं. बताते हैं मेकओवर को लेकर काफी दिनों से मेहनत की जा रही थी. पहला चेंज कब हुआ था? याद रहे कि अभी RSS वालों की यूनिफॉर्म सफेद शर्ट, काली टोपी, खाकी हाफ पेंट, बेल्ट और जूते हैं. RSS में पहला चेंज 1939 में आया था. RSS के बनने के पूरे 14 साल बाद. तब शर्ट का रंग खाकी से सफेद किया गया था.

Advertisement

Advertisement

()