"जाति व्यवस्था गलत, इसे पंडितों ने बनाया", मोहन भागवत की बात देवकी नंदन को बुरी लग गई
देवकी नंदन ने कहा, "अभी कुछ पर्सनल बोल दूंगा तो..."

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का जाति व्यवस्था को लेकर दिया बयान चर्चा में है (Mohan Bhagwat on Caste System). इसमें उन्होंने जाति व्यवस्था के लिए ब्राह्मणों को जिम्मेदार ठहराया है. एक जनसभा में मोहन भागवत ने कहा,
RSS प्रमुख का ये बयान रविवार, 5 फरवरी को आया. जाति व्यवस्था का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा,
भागवत आगे कहते हैं,
इसके साथ ही मोहन भागवत का मानना है कि लोगों को धर्म के साथ बने रहना चाहिए. उनका कहना है कि देश भर में विवेक और चेतना सभी एक समान हैं. इसमें कोई अंतर नहीं है, बस मत अलग-अलग हैं. भागवत के मुताबिक आज के हालात पर ध्यान देते हुए लोग किसी भी सूरत में धर्म को ना छोड़ें. RSS प्रमुख ने कहा,
मोहन भागवत का जाति व्यवस्था को गलत बताना कई हिंदू संतों को रास नहीं आ रहा है. उनका बयान सामने आते ही चर्चित हिंदू संत देवकी नंदन की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने जाति व्यवस्था का समर्थन करते हुए वेदों का हवाला दिया. कहा कि वेद खुद भगवान ने बनाए इसलिए उनमें दिए गए नियमों को नकारा नहीं जा सकता. आजतक के मुताबिक देवकी नंदन ने कहा,
देवकी नंदन ने आगे कहा कि वेद किसी व्यक्ति के द्वारा रचित नहीं हैं. उनमें जो व्यवस्था है वही 'भगवान का संविधान' है.
वीडियो: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 'वर्ण' और 'जाति व्यवस्था' को ख़त्म करने की बात कही

.webp?width=60)

