The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RSS activist Prabesh tried to hurled bomb at RSS office in kannur got arrested

संघ के ऑफिस में बम फेंकना चाहता था RSS वर्कर, पुलिस पिकेट में जा गिरा

घटना केरल के कन्नूर की है.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2020, 03:39 PM IST)
Img The Lallantop
बाएं से दाएं: RSS प्रमुख मोहन भागवत. अजमेर में 'पथ संचालन' कार्यक्रम में हिस्सा लेते RSS कार्यकर्ता. फोटो- PTI.
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल का कन्नूर ज़िला. यहां थालासेरी नाम का एक इलाका है. इस इलाके से गुजरने वाली नायनर रोड पर पुलिस पिकेट के पास 16 जनवरी की सुबह बम विस्फोट हुआ था. 21 जनवरी की शाम पुलिस ने बम फेंकने के आरोप में प्रबेश नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी तमिलनाडु के कोयंबटूर से हुई. प्रबेश RSS कार्यकर्ता है.

अब इस केस में नई बात पता चली है. ये कि प्रबेश असल में पुलिस पिकेट पर नहीं बल्कि उसके सामने बने RSS के ऑफिस में बम फेंकना चाह रहा था. कथिरुर के सब इंस्पेक्टर एम निजीश का कहना है,

'उसने 16 जनवरी की सुबह-सुबह बम फेंका था. गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि वो असल में RSS के ऑफिस में बम फेंकना चाह रहा था. राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो कन्नूर काफी संवेदनशील ज़िला है. किसी भी राजनीतिक पार्टी के ऑफिस में किसी भी तरह के अटैक को विपक्षियों की हरकत के तौर पर देखा जाता है. उस इलाके में हमारा एक पुलिस पिकेट है. पिछले कुछ महीनों से. हमें लगता है कि प्रबेश उस इलाके में बम फेंककर अशांति के हालात बनाकर पुलिस को हटाना चाहता था. हमें स्थिति के बारे में वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला. घटना के तुरंत बाद ही उसकी पहचान हो गई थी. घटना के बाद वो कोयंबटूर जाकर छिप गया था. हमारी टीम ने उसे वहां से पकड़ लिया.'

पुलिस ने जानकारी दी कि प्रबेश के खिलाफ पहले से ही कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक और बात जिस RSS ऑफिस में प्रबेश बम फेंकना चाह रहा था, उसका नाम कथिरुर मनोज स्मृति केंद्रम है. ऑफिस का नाम RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता कथिरुर मनोज के नाम पर रखा गया था. कथित तौर पर जिन्हें CPI(M) कार्यकर्ताओं ने साल 2014 में मार दिया था. मनोज पर CPI(M) के वरिष्ठ नेता पी जयराजन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा था.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()