The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rs 100 and promise of homes, crowds turn up for Rahul Gandhi In Malad

'इंदिरा के बेटे संजय गांधी पहुंचे मलाड' राहुल गए मकान और बिरयानी बांटने

शुक्रवार को मकर संक्रांति का दिन. मलाड में स्पीच दे रहे थे राहुल गांधी

Advertisement
pic
16 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2016, 03:04 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र के मलाड पहुंचे थे.  कामगारों के बीच. वहां भीड़ बंपर जुटाई गई थी. वो भी घर देने के नाम पर. 100 रुपए और बिरयानी खाने के लालच में आए थे लोग. भीड़ बटोरने के लिए स्टंट करने का खेल खुला वहां लोगों से बात करने पर. मिड डे ने ये राज खोल डाला.
मीठी मीठी बातें एकदम बढ़िया लकाचम्म इंतजाम था. सेंट जोसेप स्कूल का ग्राउंड. सब रास्ते बैनर पोस्टर से छाए हुए थे. 3 बजे राहुल गांधी ने स्पीच शुरू की 'तिल गुल घ्या, गोड गोड बोला' से. माने तिल गुड़ खाओ और मीठा मीठा बोलो. मकर संक्रांति पर महाराष्ट्र में ऐसे ही शुभकामना दी जाती है. तो उनकी मकर संक्रांति तो एकदम मिट्ठू माफिक रही. स्पीच खतम होने के बाद लोग जयकारा लगाने लगे. नारेबाजी की. राहुल गांधी ने मीठा मीठा बोला घर से भी मीठी बातें कह कर लाए गए. एक दाम 100 रुपए चेतना कदम और लता जोशी. चारकोप में इन दोनों का घर है. 1 बजे से आकर बैठ गईं. पूछा गया क्यों आईं तो बोली 100 रुपए देने को बोला गया था. नहीं हमें क्या पड़ी थी कि घर छोड़ के आती चोरों के लिए. संक्रांत की पूजा थी. घर में कित्ता सारा गाम पड़ा है करने को. किसने देने को कहा? पूछने पर बोली म्हात्रे, उसने कहा है कि घर पहुंचा दिया जाएगा. आप जाओ आपको भी मिलेगा. इक घर बनाउंगा कांदिवली के दामू नगर से बहुत लोग आए थे. इस एरिया में पिछले महीने आग लग गई थी जिसमें तमाम घर तबाह हो गए थे. वहां से लोकल कार्पोरेटर अजंता यादव ने लक्जरी बसों में भऱ कर भीड़ बुलाई थी. कस्तूरा, जो इनमें से किसी बस में आई थीं. कहने लगी कि "घर देने को बोले हैं. कित्ता बड़ा होगा और कब मिलेगा ये नहीं पता." सुब्बे शाम बिरयानी मालवानी की हामिदा. वो आई थी पेट भरने के चक्कर में. उनको पेट भर लजीज बिरयानी खिलाने को बोला गया था. बुरके में बैठी थीं. बताया कि "असलम के आदमी 3-4 दिन से चक्कर काट रहे हैं. हमारे रजिस्ट्रेशन किए. पास दिए गए. और तो और बस का जुगाड़ करके हमें यहां लाया गया. सुब्बे ही हमने यहां छक कर बिरयानी खाई है. पता नहीं शाम को फिर मिलेगी या नहीं". फ्लैश बैक इन इंदिरा कांग्रेस मालवानी की ही हैं महमूदा. वो पता नहीं कैसे एकदम से फ्लैश बैक में लौट गईं. उनसे पूछा गया कौन आ रहा है. बताया कि इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी आ रहे हैं. ये भी बताया कि हम किसी लालच में नहीं आए हैं. लोकल कांग्रेस के लोगों ने कहा कि चलना है. बस हम आ गए. इस इवेंट के ऑर्गनाइजर और कांग्रेस  MLA असलम शेख ने कहा कि ऐसा कुछ हैये नहीं. इन लोगों को यहां लाने के लिए लालच नहीं दिए हैं हम.  

Advertisement

Advertisement

()