The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RPF arrested 3 juveniles taking selfie on tundla

सेल्फी लेने के जुर्म में तीन गिरफ्तार

पिछले महीने आगरा डिवीजन रेलवे पुलिस ने आदेश जारी किया था कि रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने वालों को तुरंत अरेस्ट करो. केस की बोहनी टूंडला स्टेशन से हुई है.

Advertisement
pic
26 मई 2016 (अपडेटेड: 25 मई 2016, 02:49 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ दिन पहले खबर पढ़ी होगी कि रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ली तो जेल की हवा खानी पड़ेगी. पिछले महीने आगरा डिवीजन रेलवे पुलिस ने ये ऑर्डर जारी किए थे. एक केस से बोहनी हो गई है. टूंडला जंक्शन के पास राजधानी एक्सप्रेस के सामने तीन लड़के सेल्फी ले रहे थे. RPF ने अरेस्ट कर लिया. जमानत भी मिल गई, जुवेनाइल कोर्ट में पेश होने के बाद. नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक लोको पायलट साब निकले थे मॉर्निंग वॉक पर. रास्ते में देखा कि तीन बच्चे रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे हैं. RPF को बताया. वो आए और लड़कों को अरेस्ट कर लिया. इनकी उम्र भी ज्यादा नहीं है. एक की 13, दूसरे की 14 और तीसरे की 15 साल. सबसे बड़ा वाला टूंडला का है बाकी दो उसके चचेरे भाई हैं. दिक्कत ये हुई कि इनकी सेल्फी की वजह से राजधानी एक्सप्रेस 15 मिनट लेट हो गई. राजेंद्रनगर-पटना-नई दिल्ली राजधानी का कानपुर और दिल्ली के बीच में स्टॉपेज नहीं है. फिर भी गाड़ी खड़ी रही टूंडला जंक्शन पर. उसकी टाइमिंग की छीछालेदर हो गई. सेल्फी खींचने वालों को मौज चाहिए. उनको पता नहीं कि इस केस में IPC की धारा 307 माने खुदकुशी की कोशिश का मामला दर्ज होता है. सेल्फी लेते वक्त 1000 फुट गहरी खाई में गिरा शख्स डैम के किनारे ली हुई सेल्फी बन गई आखिरी फोटो महिला DM के साथ सेल्फी खींचने के लिए बालक को हुई जेल सेल्फी लेने के चक्कर में समंदर में गिरी लड़की पिऊन से लेके पीएम तक फैला है सेल्फी का संक्रमण

Advertisement

Advertisement

()