The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Roti bank launched in Aurangabad

औरंगाबाद में खुल गया है रोटी बैंक

इस बैंक की टाइमिंग है सुबह 11 से रात 11 बजे तक.

Advertisement
Img The Lallantop
Image: ANI
pic
आशुतोष चचा
29 दिसंबर 2015 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015, 10:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
औरंगाबाद शहर में खुला है रोटी बैंक. गरीबों के लिए. जिनके पास मतलब भर का है वो रोटियां इसमें डालेंगे. गरीब, लाचार, बूढ़े, बीमार और बेरोजगार यहां से रोटियां लेकर अपना पेट भर सकेंगे. इस बैंक की टाइमिंग है सुबह 11 से रात 11 बजे तक. कोई भी आकर एक या इससे ज्यादा बार रोटी जमा कर सकता है. कोई गरीब आकर ले सकता है. रोटी बैंक का कांसेप्ट सबसे पहले आया महाराष्ट्र में. इधर 5 दिसंबर को लांच किया यूसुफ मुकाती ने औरंगाबाद में. 38 साल के यूसुफ कपड़ों की दुकान चलाते हैं. बहुत से भूखे प्यासे खाने के लिए भटकते लोगों को देख कर उनके लिए कुछ करने का ठान लिए थे. तभी उनके दिमाग में ये आइडिया क्लिक किया, रोटी बैंक खोलने का. खाने की क्वालिटी में कोई कमी न हो इसके भी पुख्ता इंतजाम हैं. बैंक में रोटी डोनेट करने वाले मेंबर्स को स्पेशल बैग और कोड नंबर दिया गया है. खाने की बाकायदे टेस्टिंग होती है. तब ये लोगों को पेश किया जता है.

Advertisement

Advertisement

()