रोहित शर्मा तुमने छक्का मारने के बाद ये शॉट खेलकर सबसे बड़ा क्राइम किया है
खराब शॉट खेलने के मामले में रोहित ने राहुल, विजय, रहाणे और कोहली को भी पछाड़ दिया है.
Advertisement

रोहित शर्मा का ये शॉट देखकर लगा नहीं कि वो 11 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
रोहित शर्मा के पास इंडिया की पारी को संभालने और टेस्ट क्रिकेट में खुद को स्थापित करने का एक मौका था. चार विकेट 41 के स्कोर पर गिर चुके थे. रोहित से उम्मीद थी कि वो सेट होकर खेलेंगे. सेट हुए भी. मगर फिर जो किया वो एक क्राइम है. लंच के बाद पुजारा के साथ बैटिंग करने आए. 38वें ओवर की दूसरी गेंद. नैथन लायन के हाथ में गेंद थी. ये वो स्पिनर है जिसका एडिलेड के मैदान पर जबरदस्त रिकॉर्ड है. लायन की इस गेंद पर रोहित शर्मा ने बैठकर लंबा शॉट खेला. गेंद हवा में तैरती हुई बाउंड्री लाइन पर खड़े मारकस हैरिस के पास गई. हैरिस गेंद को कैच करने के चक्कर में बाउंड्री के अंदर चले गए. गेंद को बाहर की ओर धकेल दिया. लगा कि हैरिस ने छक्का बचा लिया. मगर थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि हैरिस का पैर जमीन से लग चुका था. ये छक्का हुआ. ये वीडियो देख लीजिए-

मगर अगली गेंद यानी इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने फिर छक्का मारने की कोशिश में गेंद को हवा में खेल दिया जिसे वो प्लेस नहीं कर पाए थे. गेंद हवा में टंग गई फिर से हैरिस गेंद के नीचे आ गए और कैच कर लिया. रोहित शर्मा फिर एक बार भूल गए कि वो टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और एक छक्का लगने के बाद इतना खराब शॉट खेलने की जरूरत कतई नहीं थी. इस तरह इंडिया का पांचवां विकेट 86 के स्कोर पर गिर गया. रोहित ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. इंडिया के पिछले चारों विकेट देखने के लिए यहां पधारें. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की इस शॉट के बारे में कुछ रिएक्शन्स जान लीजिए-Six and out!
Live coverage HERE: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/98tmbdwF4q — cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2018


