रोहित सरदाना को नेता, खिलाड़ी और अन्य लोग इस तरह याद कर रहे हैं
आजतक के मशहूर एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन
Advertisement

आजतक के सीनियर जर्नलिस्ट और एंकर रोहित सरदाना ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
आजतक के सीनियर जर्नलिस्ट और एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे. 30 अप्रैल को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. सोशल मीडिया पर दूसरों के लिए कोरोना से जुड़ी मदद मांगने वाले रोहित खुद पिछले कुछ समय से कोरोना से लड़ रहे थे. कल रात (29 अप्रैल) ही वो नोएडा के मेट्रो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. रोहित की मौत पर तमाम तबकों से जुड़े लोग अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं. उन्हें याद कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए लिखा,
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें याद करते हुए लिखा,
कांग्रेस के राजदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा,
आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने रोहित सरदाना के साथ अपनी एक टीवी डिबेट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा,
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोहित को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए लिखा,
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने अपने ट्विटर पर लिखा,
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने लिखा,
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबन बिरेन सिंह ने उन्हें याद करते हुए लिखा,
एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर ने लिखा,
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा,
हिमा दास ने अपनी स्तब्धता प्रकट करते हुए लिखा,
जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने अपना दुख ज़ाहिर करते हुए लिखा,
रोहित सरदाना आज तक के शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे. ऑल इंडिया रेडियो से अपना करियर शुरू करने वाले रोहित की गिनती देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और ऊर्जावान एंकर्स में होती थी.
कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित के नाम बेस्ट एंकर के NT अवॉर्ड, ENBA अवॉर्ड हैं. 2018 में उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाज़ा गया था. रोहित अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और माता-पिता को छोड़ गए हैं.

.webp?width=60)

