The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rodies Fame Rajiv Laxman uploads pictures with Rhea Chakraborty and deletes it later

Roadies वाले राजीव ने रिया चक्रवर्ती के साथ फोटो अपलोड की, फिर डिलीट क्यों कर दी?

इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की थी.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2021, 08:21 AM IST)
Img The Lallantop
राजीव ने रिया के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं, जिसे बाद में डिलीट कर दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगर आपने कभी भी रोडीज़ देखा है, तो रघु-राजीव का नाम आपके लिए नया नहीं है. पूरा नाम रघु लक्ष्मण और राजीव लक्ष्मण. राजीव ने 7 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्चर्स अपलोड कीं. रिया चक्रवर्ती के साथ. फोटोज़ से इतना तो समझ आ रहा था कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. राजीव ने कैप्शन भी दिया – माय गर्ल. लेकिन 24 घंटे में ही राजीव ने ये पिक्चर्स डिलीट कर दीं. क्यों?
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से ही रिया चकवर्ती लगातार सोशल मीडिया के निशाने पर रहती हैं. ड्रग केस में जेल से छूटने के बाद वो पहली बार कहीं सोशल गैदरिंग में दिखीं. राजीव के रिया के साथ पिक्चर्स अपलोड करते ही सोशल मीडिया की जनता कॉमेंट बॉक्स में टूट पड़ी. लोगों ने एक बार फिर उन्हें हत्यारा से लेकर चीटर तक बता डाला. काफी हार्श रिएक्शन्स आने के बाद राजीव ने पिक्चर्स डिलीट कर दिए.
हालांकि राजीव और रिया अच्छे दोस्त हैं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिर ड्रग केस की जांच के इर्द-गिर्द हुए पूरे प्रकरण में उन्होंने रिया के सपोर्ट में खुलकर बात रखी. उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी यही पता चलता है.
हालांकि पिक्चर्स डिलीट करने के बाद भी राजीव को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि जब रिया उनकी दोस्त हैं तो दोस्त का खुलकर साथ देना चाहिए, न कि पिक्चर्स डिलीट करनी चाहिए. जैसा कि पिंकविला वेबसाइट के प्लेटफॉर्म पर एक यूज़र केय सिंघल ने लिखा कि राजीव अपने शोज़ में महिलाओं के लिए खुलकर खड़े होने, साथ देने की बात करते हैं. लेकिन जब खुद अपनी दोस्त के लिए ऐसा करने का समय आया तो  पिक्चर्स डिलीट करके निकल लिए. पूरा पोस्ट यहां
पढ़ सकते हैं.
दूसरी तरफ, रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुश्किल रहा था. उन पर सुशांत की मौत के लिए ज़िम्मेदार होने का आरोप लगा. इसी केस में ड्रग्स के एंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार किया. वे जेल भी गईं. करीब महीने भर बाद बेल पर छूटीं. रिया के भाई शौविक भी इस केस में जेल गए थे.

Advertisement

Advertisement

()