जॉन 'हैंडसम' अब्राहम की नई फिल्म का ट्रेलर देखा क्या?
'रॉकी हैंडसम' का ट्रेलर आया है ताजा-ताजा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का ट्रेलर आया है ताजा-ताजा. जिसमें जॉन अब्राहम ले चाकू गुंडों को हौंके पड़े हैं. इनके दुश्मन इनको रॉकी के नाम से जानते हैं. और प्यार करने वाले जानते हैं जस्ट 'हैंडसम' के नाम से. फिल्म में एक बच्ची भी है. जिससे जॉन करते हैं ढेर सारा प्यार. पर ये बच्ची इनकी रिश्ते में कौन लगती है? जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी. खैर, ये रहा ट्रेलर.
https://www.youtube.com/watch?v=uFKluii3rmI&feature=youtu.be
'रॉकी हैंडसम' कोरियाई फिल्म 'द मैन फ्रॉम नोवेयर' का रीमेक है. फिल्म में जॉन की पत्नी का रोल करेंगी श्रुति हसन. फिल्म के डायरेक्टर हैं निशिकांत कामत. और प्रोडूसर हैं जॉन खुद. निशिकांत ने इसके पहले जॉन के साथ मिलकर 'फोर्स' बनाई थी. 'फोर्स' की तरह 'रॉकी हैंडसम' भी एक्शन फिल्म है. पर निशिकांत भाई कहते हैं ये वाली फिल्म 'इट्स डिफरेंट' टाइप की है. कितनी डिफरेंट है ये भी पता चल जाएगा 25 मार्च को.

