The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Robbery in Saharanpur Uttar Pradesh in Special 26 film style

यूपी के सहारनपुर में बदमाशों ने व्यापारी को ऐसे लूटा कि 'स्पेशल 26' वाले भी शर्मा जाएं!

शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में हुई वारदात.

Advertisement
Img The Lallantop
(बाएं) लूट की वारदात के बाद पेंट व्यापारी के घर में मौजूद पुलिस. (तस्वीर- आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
4 अप्रैल 2022 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022, 08:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
'स्पेशल 26' मूवी याद है ना. अक्षय कुमार वाली. जिसमें कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर बड़े-बड़े नेताओं, व्यापारियों के घरों में घुस जाते हैं. फिर छापामारी के नाम पर उनकी संपत्ति पर बड़ा हाथ मारकर रफू चक्कर हो लेते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में. यहां दिन दहाड़े एक व्यापारी के घर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

सीबीआई बन कर घुसे

खबर के मुताबिक लूट की वारदात एक पेंट व्यापारी के घर में हुई है. बदमाशों ने खुद को पहले सीबीआई का अफसर बताया और घर के अंदर दाखिल हो गए. उसके बाद उन्होंने घर में काम करने वाले नौकर और व्यापारी को गन पॉइंट पर ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी. बदमाश घर में रखी लाखों की नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए.
Saharan Pur Robbery

(बाएं) एसपी सिटी राजेश कुमार और (दाएं) पीड़ित व्यापारी के घर की लुटी अलमारी. (साभार- आजतक)

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामला सहारनपुर शहर की सबसे पॉश और वीआईपी कॉलोनी कही जाने वाली अहमदबाग की है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों से घटना के बारे में पूछताछ की. आजतक से जुड़े अनिल की रिपोर्ट के मुताबिक राजेश कुमार ने बताया,
Embed
वहीं व्यापारी के घर काम करने वाले मोहित भारद्वाज ने बताया कि बदमाशों के पास कट्टा था. पहले उन्होंने खुद को अधिकारी बताया, फिर अंदर आकर व्यापारी को गोली मारने की धमकी देने लगे. व्यापारी का बयान भी सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक उसने बताया कि घर में जो पैसे थे, उन्होंने रिवॉल्वर लिए बदमाशों को दे दिए और अलमारी भी खोल दी. पीड़ित की मानें तो बदमाशों ने अंदर से सारा सामान निकाल लिया और उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया था.
Saharanpur Loot Case

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. (साभार: आजतक)

उधर शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में लूट की इतनी बड़ी घटना होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बना दी हैं. उसने पड़ोस के किसी सीसीटीवी कैमरे से देखकर दोनों बदमाशों की तस्वीरें भी जारी की हैं. एसपी सिटी का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()