The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Robber Smashes Glass in Door, Next Day Waitress Falls Through Door

शीशे के दरवाजों से सट कर खड़े हो, फिर देखो हड्डी कैसे टूटती है

वेट्रेस ने दरवाजे पर टेक लगाया, जो वहां से थोड़ी देर पहले अंतर्ध्यान हुआ था. धकिल गई.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
5 नवंबर 2016 (Updated: 5 नवंबर 2016, 08:58 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मेट्रो में दरवाजे के पास खड़े रहते हुए एनाउंसमेंट सुना. कृपया, दरवाजों से हट कर खड़े हों. उसकी एक वजह तो ये रही होगी कि आने जाने वालों को तकलीफ न हो. दूसरी वजह ये रहती है. कि पता नहीं आपसे कुदरत कुपित हो और बदला लेना चाहती हो. अचानक दरवाजा खुल जाए. आप चार कांधे चले जाएं. ये वीडियो किसी कैनबरा कॉफी शॉप का है. जहां रात में घुस गया चोर. शीशे का दरवाजा तोड़कर घुसा था. माल पार करके निकल गया. फिर दिन हुआ. मालिक मुख्तार दरवाजे में बचा कूड़ा शीशा भी निकलवा दिए. फिर दरवाजा नए शीशे का इंतजार करने लगा. तभी वेट्रेस ने हाथ में ट्रे थामे हुए इस दरवाजे को धकेला. और खुद धकिल गई. https://www.youtube.com/watch?v=jV7dgp-LOls
ये भी देख डालो: सब प्रधानमंत्री से क्यों पूछ रहे हैं, 'सर, बागों में बहार है?'अनुष्का शर्मा से लबड़िया रहे थे, परसाद पा गए

Advertisement

Advertisement

()