The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RLP Leader Hanuman Beniwal quit NDA as a Protest against Farmers Law

किसान आंदोलन में पहुंच कर बोले NDA में शामिल पार्टी के नेता- तोड़ता हूं गठबंधन

अकाली दल के बाद RLP ने छोड़ा NDA.

Advertisement
Img The Lallantop
RLP नेता हनुमान बेनीवाल 26 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे, किसान आंदोलन में शामिल हुए. अकाली दल के बाद ये दूसरी पार्टी है, जो किसानों के मुद्दे पर NDA से अलग हो गई है. (फोटो- ANI)
pic
अभिषेक त्रिपाठी
26 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 26 दिसंबर 2020, 01:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
किसान बिल के मुद्दे पर सरकार को बड़ा झटका लगा है. NDA की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है. पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल 26 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे. किसान आंदोलन में शिरकत की और किसान बिल के विरोध में NDA छोड़ने का ऐलान कर दिया. बेनीवाल ने 19 दिसंबर को ही कहा था कि वे 26 दिसंबर को करीब दो लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे. बेनीवाल ने कहा था कि 26 तारीख़ को ही वे फैसला करेंगे कि NDA में बने रहना या नहीं.
Embed
गठबंधन से अलग होने का फैसला उन्होंने अब लिया है. लेकिन संसद की तीन समितियों के सदस्य पद से 19 तारीख़ को ही इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा था. इंडिया टुडे से बात करते हुए बेनीवाल ने कहा –
Embed
कोविड रिपोर्ट पर सवाल उठाए बेनीवाल ने कहा कि मैंने अमित शाह और पीयूष गोयल से बात करके कोशिश की कि किसी तरह ये बिल वापस ले लिए जाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बेनीवाल इस बार सितंबर में हुए संसद सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. उनकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. हालांकि इस रिपोर्ट पर बेनीवाल ने सवाल उठाए थे. उन्होंने ट्वीट किया था कि –
Embed
Embed
अब इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक बेनीवाल ने साफ-साफ कह दिया है कि उनको संसद सत्र में हिस्सा लेने से रोकने के लिए उनकी कोविड रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी. ख़ैर, RLP का गठबंधन से जाना NDA के लिए बड़ा झटका है. अकाली दल के बाद ये दूसरी पार्टी है, जिसने किसानों के मुद्दे पर गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है.

Advertisement

Advertisement

()