बिहार:11 साल के सोनू ने तेज प्रताप के मुंह पर कहा, "हम किसी के अंडर काम नहीं करेंगे"
"सर, हम IAS बनेंगे. किसी के अंडर में काम नहीं करेंगे."

हाल ही में बिहार (Bihar) का एक 11 साल का बच्चा सोनू सुर्खियों में आया था. बच्चे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिस बेबाकी से बात की, उस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया था. सोनू ने सीएम नीतीश से पढ़ाई की गुहार लगाई थी और शिकायत की थी कि उसके गार्जियन उसे पढ़ाना नहीं चाहते. पिता दही बेचकर शराब पी जाते हैं. अब तेज प्रताप यादव ने सोनू से बात की है. आरजेडी नेता और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के एक सवाल का सोनू ने ऐसा जवाब दिया कि सब उसकी तारीफ कर रहे हैं.
'हम किसी के अंडर में काम नहीं करेंगे, सर'हुआ ये था कि सोनू ने तेज प्रताप से स्कूल में एडमिशन कराने की अपील की थी. इस पर तेज प्रताप ने कहा कि वो उसका एडमिशन करवा देंगे. फिर उन्होंने सोनू से पूछा,
"डॉक्टर बनोगे कि इंजीनियर बनोगे, क्या बनना है?"
सोनू ने जवाब दिया कि उसे IAS बनना है. इस पर तेज प्रताप ने कहा,
"ठीक है, IAS बनना. मेरे अंडर में काम करना. जब हम बिहार सरकार में आएंगे तब, ठीक है? तब तक तुम IAS भी हो जाओगे."
इस पर सोनू ने जो जवाब दिया, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं. उसने कहा,
तेज प्रताप बोले- 'हम तुम्हारे फैन हो गए'“सर, हम किसी के अंडर में काम नहीं करेंगे. अगर हम IAS बनते हैं तो आपका आभार रख सकते हैं.”
तेज प्रताप यादव और सोनू की बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, किसी कार्यक्रम में जाते वक्त कार में तेज प्रताप यादव ने सोनू को वीडियो कॉल किया था. करीब डेढ़ मिनट की बातचीत में तेज प्रताप ने सोनू की खूब तारीफ की. बातचीत में सोनू ने पूछा कि सर आप हमारे गांव कब आएंगे?
इस पर तेज प्रताप ने कहा कि जब तुम बुलाओगे तब आ जाऊंगा.
इसके आगे तेज प्रताप ने कहा,
कौन है सोनू?"तुम बहुत बहादुर हो और बहुत बोल्ड लड़के हो. बहुत स्मार्ट हो. हम तुम्हारे फैन हो गए. तुम मेरे स्टार हो बिहार के."

सोनू हरनौत प्रखंड के नीमा कौल का रहने वाला है. शनिवार, 14 म को सीएम नीतीश कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के एक स्कूल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आए थे. उस वक्त वहां सोनू भी मौजूद था. सीएम नीतीश कुमार को देखते ही सोनू हाथ जोड़कर कहने लगा,
“सर सुनिए न, प्रणाम सर, सर! हमको पढ़ने के लिए हिम्मत दीजिए, माता-पिता पढ़ाना नहीं चाहते हैं. पापा दही बेचकर शराब पी जाते हैं.”
सोनू ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वह छठी क्लास में पढ़ता है, लेकिन फीस नहीं भर पाने के कारण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया था. घर चलाने के लिए वह आंगनवाड़ी से लेकर पांचवीं क्लास तक के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता है.
वीडियो: JDU विधायक गोपाल मंडल की ऐसी हरकत पर नीतीश कुमार क्या बोलेंगे?

