The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RJD chief Lalu Prasad Yadav health deteriorated Admitted to Delhi AIIMS hospital

लालू यादव दिल्ली के AIIMS में भर्ती, परिवार के सदस्य भी साथ में मौजूद

Lalu Yadav के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है. ख़बरें ऐसी भी हैं कि लालू रूटीन चेकअप के लिए एम्स पहुंचे हैं.

Advertisement
pic
24 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 24 जुलाई 2024, 09:38 AM IST)
Lalu Prasad Yadav's health suddenly deteriorated
लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. (फ़ोटो - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

RJD प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की अचानक तबीयत ख़राब हो जाने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है. उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि लालू अपनी नियमित जांच के लिए अस्पताल गए हैं.

इससे पहले लालू 22 जुलाई को मीडिया के सामने आए थे. तब उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार से इस्तीफ़े की मांग की थी. मुद्दा था बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने का. दरअसल, केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि फिलहाल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की कोई योजना नहीं है. बीते महीने ही लालू यादव ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया था. 11 जून को जन्मदिन मनाते उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. तब उन्होंने पटना स्थित राबड़ी आवास पर 77 किलो का केटा था.

बता दें, लालू यादव ने बीते कुछ सालों में कई बीमारियों के इलाज करवाए हैं. इनमें 2022 में सिंगापुर में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है. तब उनकी किडनी की बीमारी का पता चला था. बताया गया कि उनकी केवल 25 प्रतिशत किडनियां ही ठीक से काम कर रही थीं. तब सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ था. तब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था. ऑपरेशन के बाद उनकी तरफ़ से कई वीडियो जारी करके उनके स्वस्थ्य होने की बात कही गई थी. 5 दिसंबर, 2022 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और वे अंततः ठीक होकर भारत लौट आए. इसके बाद से वो पटना में ही रह रहे थे.

ये भी पढ़ें - लालू यादव से 10 घंटे में 70 सवाल... लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने अब क्या पूछा?

2022 में ही लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर गिर गए थे. इसके बाद यादव को कई फ्रैक्चर हो गए थे. पहले उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया, बाद में उन्हें एम्स में देखभाल के लिए दिल्ली ले जाया गया.

लालू यादव चारा घोटाले में जमानत पर हैं. उन्हें चारा घोटाले से जुड़े 5 मामलों में सज़ा सुनाई जा चुकी है. CBI कई बार उनके ज़मानत का विरोध करते हुए कोर्ट भी पहुंच चुकी है. हालांकि लालू ख़राब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते रहे हैं.

वीडियो: अनंत राधिका विवाह में शामिल हुए अखिलेश, लालू, ममता समेत विपक्ष के नेता क्यों ट्रोल हुए?

Advertisement

Advertisement

()