The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ritu Beri to design railways Staff's uniforms

जुलाई से रेलवे कर्मचारी हो जाएंगे टिप-टॉप

ऐसे दिखने लगेंगे ना गुरु, पहचान नहीं पाओगे.

Advertisement
pic
11 मई 2016 (अपडेटेड: 11 मई 2016, 11:19 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रेलवे वाले न कतई स्टाइलिश होने जा रहे हैं. स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, टीटीई साहब. टिकट वाले भईया, सब लोग. सब रितु बेरी के डिजायनर कपड़े पहनेंगे. रेल-वेल यूज करो तो सबसे पहले यही लोग तो दिखते हैं. काले कोट वाला टीटी होगा, लाल कुर्ता पहने कुली, सफेद बुशर्ट और काले पैंट में रेल का ड्राइवर. सदियों से रेलवे कर्मचारियों की पहचान उनके पहनावे से की जा रही है. ऐसा इसलिए की सदियों से इनके यूनिफॉर्म ही नहीं बदले. ठीक स्कूल यूनिफॉर्म की तरह. पर अब सीन दूसरा होने जा रहा है. मशहूर डिजायनर रितु बेरी रेलवे वालों के लिए कपड़े डिजाइन करेंगी. प्लान के मुताबिक रेलवे स्टाफ जिनका आम लोगों से वास्ता पड़ता है जैसे कि स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, टीटीई, पार्सल बुकिंग ऑफिसर सब नए और चमचमाते यूनिफॉर्म में दिखेंगे. इसके अलावा एक कॉमन ड्रेस होगा जो खास मौके जैसे कि रेलवे डे पर हर स्टाफ को पहनना होगा. रितु इन सब के साथ साड़ी और टी-शर्ट भी डिजायन करेंगी. भई रेलवे स्टाफ में लड़कियां भी तो होती हैं. उम्मीद है कि जुलाई तक ये लोग रितु के डिजाइन किए कपड़ों में दिखेंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि रितु रेलवे के लिए कपड़े बनाने के लिए कोई पैसे नहीं ले रही. इट्स ऑल फ्री. फायदे का सौदा किया है इंडियन रेलवे ने. तो तैयार हो जाओ नए लुक में रेलवे के लोंगों को देखने के लिए. और उनके कपड़ों का रंग याद करने के लिए. ताकि स्टेशन पर उनकी यूनिफॉर्म देखते ही पहचान लो. https://twitter.com/RailMinIndia/status/730199436589027328?lang=en
ये स्टोरी जागृतिक ने लिखी है. जागृतिक 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्नशिप कर रही है.

Advertisement

Advertisement

()