धोनी को जो काम करने में 37 टेस्ट लगे, वो पंत ने अपने छठे टेस्ट में कर डाला
इंडियन विकेटकीपर का फ्यूचर है पंत.
Advertisement

ऋषभ पंत से इंडिया को एक लंबे करियर की उम्मीद है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की भले ही इस बात के लिए खूब आलोचना हो रही हो कि वो आते ही लंबे शॉट खेलना शुरू कर देते हैं. पिच पर समय नहीं बिताते और फिर जल्दी रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देते हैं. जैसा कि एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में हुआ. पंत यहां 25 रन बनाकर लौट गए.
मगर इसी टेस्ट की पहली पारी में पंत ने वो काम किया जो महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे कर चुके हैं. यानी एक पारी में 6 कैच लपकने का रिकॉर्ड. धोनी ये काम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में कर चुके हैं. वेलिंगटन टेस्ट की दूसरी पारी में धोनी ने 6 कैच पकड़े थे. वहीं एडिलेड में ऋषभ पंत ने भी 6 कैच पकड़ कर धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पंत ने उस्मान ख़्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के कैच लपके हैं. अब भारत में धोनी और पंत ही दो ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने एक पारी में इतने शिकार किए हैं. वैसे वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 कैच विकेटकीपर ने पकड़े हैं.

6 टेस्ट पुराने पंत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
ऋषभ पंत में इंडिया का विकेटकीपिंग फ्यूचर देखा जा रहा है. अपने टेस्ट डेब्यू में भी पंत ने एक रिकॉर्ड बनाया था. ये रिकॉर्ड था अपने डेब्यू में सबसे ज्यादा 7 कैच लपकने वाले भारतीय का रिकॉर्ड. इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में पहली पारी में 5 और दूसरी में 2 कैच लपके थे पंत ने. यही नहीं, पंत ने इंग्लैंड दौरे के आखिरी टेस्ट की चौथी पारी में शतक जड़ दिया था और ये इंडिया की तरफ से किसी भी विकेटकीपर द्वारा चौथी पारी में लगाया पहला शतक है.