The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rishabh Pant misses a world record after dropping a Nathan Lyon's catch

इंडिया मैच जीत गई मगर ऋषभ पंत अपनी इस एक चूक को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे

जंप ठीक लगती तो विकेटकीपरों के किंग बनने वाले थे पंत.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018, 06:03 AM IST)
Img The Lallantop
इंडिया के लिए एक मैच मेंं इतने कैच किसी ने नहीं लिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एडिलेड में इंडिया ने मैच जीत लिया. कैसे जीता है ये तो आप जान ही गए होंगे. सांसें रुक गईं थी. ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब पहुंच गया था. मगर अंत भला तो सब भला. इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 31 रनों से जीत लिया है. आखिरी विकेट अश्विन ने हेजलवुज का लिया. मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने भी तगड़ी फाइट मारी मगर आखिरकारी जीत हमारी हुई. इसी बीच ऋषभ पंत के लिए अपने करियर का ये छठा मैच बेहद यादगार बन गया है. पंत ने विकेट के पीछे पूरे मैच में 11 कैच लपके हैं जो दुनिया में पंत के अलावा सिर्फ दो ही विकेट कीपरों ने लिए हैं. धोनी भी ये काम नहीं कर पाए थे. पंत के अलावा किसी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के जैक रसेल ने 11-11 कैच लपके हैं. ऋषभ पंत एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन 12 कैच लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के मुहाने पर खड़े थे और ये रिकॉर्ड बन ही गया था अगर वो बुमराह की गेंद पर नैथन लायन का ये कैच नहीं टपकाते. पंत ने अपनी बाईं ओर डाइव करके कैच लेने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए. बगल में फर्स्ट स्लिप पर खड़े कोहली भी इसे नहीं पकड़ पाए. उसके बाद कोई कैच लेने का चांस बना नहीं. साथ ही अगर लायन का वो कैच हो जाता तो शायद ऑस्ट्रेलिया मैच को इतना करीब नहीं ले जाता. लायन ने नाबाद 38 रन बनाए. मैच की पहली पारी में पंत ने 6 कैच लपके थे और ऐसा करने उन्होंने धोनी के एक पारी में 6 कैचों की बराबरी की थी. धोनी और पंत के अलावा किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने पारी में 6 कैच नहीं लिए हैं. वहीं इंडिया के लिए किसी टेस्ट में 11 कैच लेने वाले पंत अकेले हैं. ऋद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 10 कैच 2018 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिए थे. धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में मेलबर्न के मैदान पर 9 कैच लिए थे.

Advertisement

Advertisement

()