विकेट तो शमी को मिला मगर इसकी स्क्रिप्ट ऋषभ पंत स्टंप के पीछे काफी देर से लिख रहे थे
स्टंप माइक में ये कैद हुआ है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया के ये दोनों टेलेंडर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच को 100 रनों से भी नीचे ले आए. टिम पेन के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क और पैट कमिन्स ने इंडिया के माथे पर पसीना लाना शुरू कर दिया. ये खबर लिखने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227-7 था और स्टार्क 28 रन बनाकर, तो कमिन्स 16 रन बनाकर खेल रहे थे. इसी बीच विकेट के पीछे ऋषभ पंत क्या गेम खेल रहे हैं ये देखने और सुनने लायक है. पंत विकेट के पीछे से लगातार इंग्लिश में बोल रहे हैं कि यहां खेलना आसान नहीं है. यहीं पैड पर फेंको. कमऑन कमऑन ऐश (अश्विन). यहां टिकना आसान नहीं है. पंत ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए जो स्क्रिप्ट लिखी, उसमें ये जोड़ी फंस ही गई. मिचेल स्टार्क को शमी ने पंत के हाथों कैच करवा ही दिया. दोनों के बीच 41 रनों की पार्टनरशिप हुई.
ये देखिए-
पंत यूं तो अभी 6 टेस्ट मैच पुराने हैं, मगर प्रेशन सिचुएशन में बल्लेबाज की एकाग्रता कैसे डगमगानी है, ये अच्छे से समझ गए हैं. साथ ही पंत ने इस मैच में 11 कैच भी लिए हैं जिससे उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ है. अब देखिए क्या होता है, इंडिया को अपनी बाकी दो विकेट लेने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता है.Stump mic on 🔊 It’s cricket like never before, no commentary in the whole over 😮 #AUSvIND #foxcricket pic.twitter.com/8R2nwVMa9W
— Fox Cricket (@FoxCricket) December 10, 2018

