The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rishabh Pant creates World Cup record to guide India U-19 to quarters

ट्विटर पर छाया इंडिया का 'एडम गिलक्रिस्ट'

मिलिए 18 साल के उस लड़के से जिसके पीछे IPL की चार टीमें पड़ी हैं.

Advertisement
pic
1 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2016, 12:18 PM IST)
Img The Lallantop
आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं रिषभ.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये देश न सपेरों का है, न चितेरों का है. ये तो भैया बल्ले के वीरों का है. नया लौंडा है ऋषभ पंत. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में भाई ने हौंक हौंक के ऐसे चौके-छक्के मारे कि नेपाल का सारा भोकाल घुस गवा. ऋषभ ने अंडर-19 क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी बना डाली. 24 बॉल पर रन बनाए 78. एक अग्रेसिव शॉट न खेलता तो सेंचुरी बनाकर लौटता. इस इनिंग की बदौलत नेपाल को 7 विकेट से हराकर हमारी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. वहां उसका मुकाबला 'लफूझन्ना' बांग्लादेश या 'नौसिखिया' नामीबिया से होगा. ऋषभ ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के मारे. उनका नाम तुरंत ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. इत्ता पढ़ लिया है तो ऋषभ के बारे में थोड़ा और जान लो.

1

रुड़की का यह लड़का विकेटकीपर-बल्लेबाज है. लेफ्ट हैंडर है. दिल्ली के मशहूर सोनेट क्लब से कोचिंग पाई है. आशीष नेहरा और शिखर धवन इसी क्लब से हैं.

2

लगभग तय है कि ऋषभ इस बार IPL भी खेलेंगे. 6 फरवरी से शुरू होने वाली नीलामी में चार फ्रैंचाइजी उन्हें लपकने की फिराक में हैं. बेस प्राइज है 10 लाख रुपये.

3

ऋषभ की ताकत वो है जो इंडियन बल्लेबाजों की खामी मानी जाती है. भाई पुल बहुस्सही मारता है. ऑन साइड पर हाथ ज्यादा सधा हुआ है.
https://twitter.com/ICC/status/694092718373367808

4

4 अक्टूबर 1997 को जन्मे ऋषभ पंत को इंडियन क्रिकेट का 'अगला बड़ा चेहरा' माना जा रहा है. डोमेस्टिक में दिल्ली से खेलते हैं. https://twitter.com/ICC/status/694075679801913344

5

ओपनर बल्लेबाज ऋषभ ने मैच के आठवें ओवर में नेपाली बोलर दीपेंद्र सिंह एरी को लगातार चार छक्के जड़े.

6

पंत को हाल ही में कॉम्प्लिमेंट मिला, टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा से. उन्होंने पंत के बारे में कहा, 'मुझे वो बहुत अलग लगा. जब मैं अलग कहता हूं तो इसका मतलब पॉजिटिव है. वह दूसरे विकेटकीपरों की तरह नहीं है.'

Advertisement

Advertisement

()