नरसिंह यादव की पहलवानी डोप टेस्ट में लीक हो गई
रियो ओलंपिक में जाने को लेकर सुशील से लफड़ा हुआ था. नरसिंह बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया. फंसाया जा रहा है.
Advertisement

2010 कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान नरसिंह यादव. क्रेडिट: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
लियो. रियो ओलंपिक में इंडियन कुश्ती शुरू होने से पहले ही चित्त हो गई. सुशील कुमार से कोर्ट-कचहरी जीतकर नरसिंह यादव रियो ओलंपिक 2016 के लिए जाने वाले थे. लेकिन जो डोप टेस्ट होता है न. उसमे नरसिंह लीक हो गए हैं. दो टेस्ट होते हैं, उन दोनों के रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं.यानी रियो 2016 में हिस्सा लेने का मौका यादव के हाथ से लगभग निकल गया है.
5 जुलाई 2016. स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया का रीजनल सेंटर सोनीपथ. अचानक से नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने यादव का डोप टेस्ट किया. इसकी भनक यादव को दूर-दूर तक नहीं थी. टेस्ट दिया तो फेल हो गया पहलवान. अब नरसिंह ने कहा,
यहां पढ़िए सुशील-नरसिंह वाले बवाल पर...
'मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम. मुझे फंसाया जा रहा है.'रिपोर्ट के मुताबिक, उनका A सैंपल वाला टेस्ट पॉजिटिव आया. बाद में उन्हें B सैंपल टेस्ट के लिए बुलाया गया. जिसका रिजल्ट भी पॉजिटिव निकला. पिछले शनिवार को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने यादव की फाइनल रिपोर्ट रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया WFI को भेज दी है. रिपोर्ट पढ़ने के बाद WFI ने यादव को बाकी रेस्लर्स के साथ जॉर्जिया जाने पर रोक लगा दी है. सारे पहलवान 25 जुलाई को जॉर्जिया के लिए निकलने वाले हैं. इस कांड के बाद WFI ने यादव का रियो ओलंपिक का कार्ड भी उनसे ले लिया है. 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में नरसिंह ने 74 किलो कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रियो 2016 में जाने के लिए यादव और सुशील के बीच काफी बवाल कटा था. अपना हक मांगने के लिए सुशील कोर्ट तक चले गए थे. उन्होंने अपने और यादव के बीच ट्रायल कराने की मांग की थी. पर कोर्ट ने सुशील की एक न सुनी और रियो 2016 का टिकट नरसिंह यादव को दे दिया था.
यहां पढ़िए सुशील-नरसिंह वाले बवाल पर...

