The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • richa chadha-responds-to-threat-for-chopping-her-tongue-by-bhimsena-leader

ऋचा चड्ढा को ज़ुबान काटने की धमकी मिली, एक्ट्रेस ने पलटकर जवाब दे डाला

ऐसी ही धमकी 'पद्मावत' के समय दीपिका पादुकोण को भी मिली थी.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2021, 09:28 AM IST)
Img The Lallantop
ऐसी ही धमकी दीपिका पादुकोण को भी मिल चुकी है. फोटो - इंस्टाग्राम
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋचा चड्ढा की फिल्म आ रही है. नाम है ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’. रिलीज़ से पहले ही फिल्म पर बवाल मच गया. मेकर्स और ऋचा को लगातार धमकी भी मिली. ऐसी ही एक धमकी दी नवाब सतपाल तंवर नामक शख्स ने. कहा है कि जो ऋचा की ज़ुबान काट कर लाएगा, उसे बदले में 2 करोड़ की कीमत वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोने की शील्ड से सम्मानित किया जाएगा. नवाब सतपाल ने आरोप लगाया कि फिल्म उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आधारित है. और उनके चरित्र को तोड़-मरोड़कर दिखाया है. ऋचा ने भी धमकी का जवाब दिया. अखबार में छपी नवाब सतपाल की धमकी को शेयर कर ट्वीट किया,
हम नहीं डरते.
स्वरा भास्कर भी ऋचा के सपोर्ट में आगे आई. ट्वीट किया,
ये बेहद शर्मिंदगी की बात है और इसकी आलोचना होनी चाहिए. आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या किसी फिल्म से प्रॉब्लम हो सकती है, पर ये तो सरासर धमकी है और हिंसा भड़काने की कोशिश. अंबेड़करवादी और दलित फेमिनिस्ट विचारशील लोग हैं – आगे आइए और इसे कॉल आउट कीजिए.
ऋचा से एक ट्विटर यूज़र ने भी इसी तर्ज़ पर सवाल किया. पूछा कि क्या कभी आपको फिल्म की स्क्रिप्ट रिजेक्ट करने की जरूरत महसूस हुई, क्यूंकि फिल्म का बैकग्राउंड पॉलिटिकल है. ऋचा ने अपना जवाब कायम रखा. नहीं, हम नहीं डरते. बता दें कि फिल्म पर शुरू हुआ विवाद नया नहीं है. फिल्म का पहले पोस्टर रिलीज़ किया गया. जिसमें ऋचा की किरदार हाथ में झाड़ू लिए खड़ी है. ऋचा फिल्म में एक दलित औरत का किरदार निभा रही हैं. लोगों ने आपत्ति उठाई. कहा दलितों को कब तक ऐसे ही दिखाओगे. उसके बाद पोस्टर को वापस लिया गया और अगले ही दिन नया पोस्टर रिलीज़ किया गया. फिल्म में ऋचा के गेटअप को देखकर लोग अनुमान लगाने लगे कि ये मायावती की बायोपिक है. उसपर भी ज़बरदस्त हंगामा हुआ. मजबूरन, मेकर्स को फिल्म के ट्रेलर में डिस्क्लेमर ऐड करना पड़ा. कि फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है. इसके बाद खुद ऋचा ने एक स्टेट्मेंट जारी किया. फिल्म के पोस्टर को लेकर हो रही आलोचना को सही ठहराया. जाहिर किया कि किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. फिल्म में ऋचा के अलावा सौरभ शुक्ला, मानव कौल और अक्षय ओबेरॉय भी दिखाई देंगे. फिल्म थिएटर्स में 22 जनवरी को रिलीज़ होगी.

Advertisement

Advertisement

()