'पंगा' फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम करने के बारे में ऋचा चड्ढा ने क्या कहा है?
ऋचा चड्ढा और कंगना रनौत की पॉलिटिक्स में छत्तीस का आंकड़ा है.

24 जनवरी को 'पंगा' रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं. ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल किए हैं.
एक इंटरव्यू में ऋचा से कंगना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया. इसपर उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को हटा दें, तो कंगना के साथ काम करके उन्हें अच्छा लगा.
CAA (नागरिकता संशोधन कानून) और NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन) पर ऋचा और कंगना ने बिल्कुल अलग स्टैंड लिया है. ऋचा ने CAA और NRC पर सरकार का खुलकर विरोध किया है. जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट पर भी उन्होंने अपनी आवाज उठाई. वह अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, दीया मिर्ज़ा जैसे सेलेब्स के साथ मुंबई में CAA और जेएनयू हिंसा के विरोध में सड़क पर उतरीं. वहीं कंगना हमेशा से बीजेपी और उनकी नीतियों की समर्थक रही हैं. उन्होंने जेएनयू जाने पर दीपिका पादुकोण की काफी आलोचना की थी.
पिंकविला से बात करते हुए ऋचा ने कहा-
मुझे अश्विनी अय्यर (फिल्क की डायरेक्टर) काम करने का तरीका पता है और मैंने अपने किरदार को बहुत इंजॉय किया. ये मेरे उस रोल से बिल्कुल अलग था, जो मैंने हाल ही में किया था. मुझे फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी. और मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी. एक्टर के तौर पर हमारा तालमेल स्क्रीन पर बहुत बढ़िया नजर आता है. हमने साथ में अच्छा समय बिताया. लेकिन ये जरूरी नहीं होता कि आप हर सेट पर दोस्त बना लें. आखिर में हम यही चाहते हैं कि फिल्म में हर कोई अपना बेस्ट दे पाए.
ये जरूरी नहीं होता है कि आपकी सोच-विचार हर किसी से मिलें. लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि हर कोई अपनी राय रखने के लिए आजाद है. लेकिस सेट्स पर हम प्रोफेशनल होते थे. मुझे खुशी है कि कई नागरिक जागरुक हुए हैं हैं, वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए आगे आए हैं और एक तरह की क्रांति लाए हैं.

ऋचा चड्ढा, अश्विनी अय्यर और कंगना रनौत. तस्वीर सोर्स- इंस्टाग्राम.
ऋचा और कंगना के बीच 'पंगा' के सेट पर भले अच्छा वक्त बिताया हो, लेकिन कंगना की बहन रंगोली चंदेल और ऋचा चड्ढा के बीच पुराने पंगे रहे हैं. यहां तक कि रंगोली, ऋचा को बेरोजगार तक कह चुकी हैं. हुआ ये था कि रंगोली ने ट्विटर पर एक लिंक शेयर किया था, जिसके मुताबिक, ऋचा ने कंगना की मुखरता पर कमेंट किया था. रंगोली ने ट्विटर पर लिखा-
मुझे सुनने में आया कि ऋचा चड्ढा समेत कई लोगों को कंगना के खुलकर बात करने से परेशानी हैं. वह कहते हैं कि वह पब्लिकली ऐसी बात करने से बचेंगी. मेरा सवला है कि क्या आपके पास कोई दूसरा विकल्प है? क्या आप अपने दम पर काम करते हैं. अगर बॉलीवुड के बड़े लोग इन्हें ब्लैकलिस्ट कर दें तो क्या ये काम कर पाएंगी? क्या ये खुद का कंटेंट जनरेट कर सकती हैं और गुजारा कर सकता हैं. इस बात को समझने की कोशिश करें की कंगना ने 14 साल संघर्ष करने के बाद ये आजादी हासिल की है. वह पहले ऐसे बात नहीं करती थीं जैसा अब बोलती हैं. पिछले 14 साल में उन्होंने खुद को बनाया है. जब पूरी इंडस्ट्री उसके खिलाफ थी तभी भी उसने खुद को बनाया है. कंगना को कब बोलना है ये 10 साल पहले ही तय हो गया था. इसके अलावा कुछ बेरोजगार एक्टर हैं जो मूवी माफिया के चमचे हैं. उन्हें ज्ञान देना कि वह पब्लिक फाइट में शामिल हो सकती हैं. लेकिन हुई नहीं. डार्लिंग सच्चाई ये है तुम कर सकती तो करती. इसलिए अब बैठ जाओ.
I hear a lot of people like @RichaChadha
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) May 12, 2019
comment about Kangana’s outspokenness, they often insist they choose not to have public war of words. My question is do they have a choice? Are they truly autonomous? .... (contd.) https://t.co/b0l8dWKrTA
(Contd)...Can they function if bollywood biggies black list them? Can they create content and survive on their own? Do they have that competence? Can they survive opposition’s counter attacks and bring about the much needed change?....(contd) — Rangoli Chandel (@Rangoli_A) May 12, 2019
..(contd) Please understand Kangana slogged for 14 years to earn her freedom, she never spoke the way she does now cause in 14 years she build herself in a way that she will survive even if the whole industry is against her...(contd)
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) May 12, 2019
....(contd) so her timing of speaking out was also decided a decade ago. Please know if there is a flame burning in the rain there is a reason behind that its not a coincidence. And here are some jobless actors, movie mafia ass lickers....(contd) — Rangoli Chandel (@Rangoli_A) May 12, 2019
.....(contd) giving her gyan that even though they can but they don’t indulge in public fights. Darling the truth is if you could, you would 🙂.. So please take a seat🙏
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) May 12, 2019
जब ऋचा से एक इंटरव्यू में रंगोली के ट्वीट्स के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि 'मैं पब्लिकली शाब्दिक लड़ाई करने में भरोसा नहीं करती हूं. अगर मुझे किसी इंसान से कोई शिकायत है, तो मैं उससे डायरेक्ट बात करूंगी.'
'पंगा' फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे कमेंट मिल रहे हैं. डायरेक्टर अश्निनी अय्यर ने 'पंगा' में कंगना और ऋचा को लेने पर कहा था कि वो एक्टर्स को उनकी पॉलिटिक्स देखकर नहीं चुनती हैं, बल्कि उनका टैलेंट मायने रखता है.
Video : कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर हैरेसमेंट का आरोप, असिस्टेंट ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

