क्या दिल्ली पुलिस का रिटायर्ड कांस्टेबल है जामिया फायरिंग का मास्टरमाइंड?
वीडियो पोस्ट कर बोला, "लड़के ने कहा था मुझे कुछ बड़ा करना है."
Advertisement

राकेश त्यागी (बाएं) का दावा है कि जामिया में फायरिेग की योजना उसने बनाई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर जारी बवाल थम नहीं रहा. 30 जनवरी को जामिया में एक लड़के ने प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर फायरिंग की. इसमें शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था. इस मामले में अब एक नया दावा सामने आया है. दिल्ली पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल राकेश त्यागी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया. कहा कि उसने गोली चलाने का पूरा प्लान बनाया था. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. त्यागी ने गोली चलाने वाले लड़के को रिहा करने और खुद को अरेस्ट करने की अपील भी इस वीडियो में की है.
'उसने मुझसे कहा था कि कुछ बड़ा करना है'
राकेश त्यागी ने 2014 में पुलिस से रिटायरमेंट ले लिया था. उसने पिछले महीने CAA के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. बाद में उसे जमानत मिल गई थी. 30 जनवरी को फेसबुक लाइव में उसने कहा, 'मैं जामिया में गोली चलाने की जिम्मेदारी लेता हूं. वह लड़का मेरे पास आया था. उसने मुझसे कहा था कि कुछ बड़ा करना है.'
राकेश त्यागी ने आगे कहा-
- 'मेरी यह योजना काफी दिनों से चल रही थी.'
- 'मैंने उसे कहा था कि वहां जाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद का नारा लगाना.'
- 'गोली चलाने वाले के पास पिस्तौल कहां से आई, मुझे नहीं पता.'
- '2002-03 में जब भी मोदीजी दिल्ली आते थे तो 5-6 बार मैं उनका अंगरक्षक रहा हूं.'
- 'मैं मोदीजी और नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानता हूं.'
- 'जामिया में जो कुछ भी हुआ मैं उसकी पूरी तरह जिम्मेदारी लेता हूं.'
- 'पुलिस को उस युवक को रिहा कर मुझे पकड़ना चाहिए.'
त्यागी ने पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस DCP के नाम इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शूट करने की बात कही थी. यह वीडियो भी फेसबुक पर सामने आया था. वह शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ लगातार वीडियो पोस्ट कर रहा है.
कौन है गोली चलाने वाला युवक
लड़का नाबालिग है और ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. उसकी उम्र को लेकर शुरुआत में काफी मतभेद थे. लेकिन दिल्ली पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताया. फेसबुक प्रोफाइल पर आरोपी युवक ने अपने नाम के आगे ‘रामभक्त’ जोड़ रखा है. उसकी प्रोफाइल पर काफी कट्टर विचारों वाली पोस्ट हैं. आरोपी ने घटना से पहले कई फेसबुक लाइव भी किए.
'ये लो आजादी' कहकर युवक ने जामिया प्रोटेस्ट में की फायरिंग, पुलिस देखती रही
जामिया में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग करने से पहले हमलावर ने किया था फेसबुक लाइव
जामिया में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग करने से पहले हमलावर ने किया था फेसबुक लाइव

