आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर किसानों के बीच पहुंचीं विनेश फोगाट, बोलीं- 'इनकी मांगें नाज़ायज नहीं हैं'
किसान नेताओं ने मंच पर Vinesh Phogat को सम्मानित किया.

31 अगस्त को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने किसानों को समर्थन देने के लिए शंभू बॉर्डर पहुंची. उन्हें किसान नेताओं ने मंच पर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई आवाज उठाता हैं तो जरूरी नहीं कि उसके पीछे राजनीति ही हो.
विनेश फोगाट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा,
“आज आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए हैं. मैं परमात्मा से प्रार्थना करुंगी कि आप जिस हक के लिए आये हैं वो जल्द ही आपको मिले. अपना हौसला नहीं तोड़ना है. मैं सरकार से भी गुजारिश करती हूं कि हम भी देशवासी है. अगर हम कोई आवाज उठाते हैं, तो जरूरी नहीं है कि वजह पॉलिटिकल ही हो. आपको हमारी बातें सुननी चाहिए. कम से कम उनको बोलने का हक तो मिलना ही चाहिए. ये जो मांगे मांगी जा रही हैं, ये नाजायज मांगे नहीं हैं. सरकार से गुजारिश करती हूं कि हमें हमारे हक को दिया जाए. परमात्मा आपको ऐसे ही हिम्मत और हौसला गलत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए देते रहे.”
ये भी पढ़ें- फैक्ट्री में मैंगो जूस बनाने का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने पूछा- ‘आम कहां है, कहां है आम.’
विधानसभा चुनाव लड़ने पर क्या कहा?चुनाव लड़ने वाले सवाल पर विनेश ने कहा कि उन्हें राजनीति की ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में उन्होंने ज्यादा विचार नहीं किया है. खेलों के बारे में पूछेंगे तो वो बता सकती हैं.
बता दें कि किसान 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं. किसान दूसरी बार आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने आंदोलन किया था. इस बार किसान सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी के साथ अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए शंभू बॉर्डर को सील किया था. 10 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक किसान अपनी मांगों लेकर जल्द ही खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान जुटने वाले हैं.
वीडियो: विनेश फोगाट को इनाम के तौर पर मिले 16 करोड़ रुपए? वायरल दावे का सच क्या निकला?

