ऋतिक के इस ऐड में क्या था जो जोमैटो को माफी मांगनी पड़ गई?
जोमैटो ने कहा- ऐड को सभी जगहों से हटा दिया गया है.

बॉलीवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने नए ऐड को लेकर विवादों से घिर गए हैं. ये ऐड है ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का है. ऋतिक के नए ऐड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है. विवाद को बढ़ता देख जोमैटो ने माफी मांगी है.
Hrithik Roshan के ऐड में क्या था?जोमैटो के अलग अलग ऐड में ऋतिक ने कई छोटे-बड़े शहरों का नाम लेते हैं. इसी तरह के एक ऐड में वे फूड डिलीवरी बॉय से पैकेट लेते हुए कहते हैं,
"थाली का मन किया, उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया."
इस ऐड के आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इसका विरोध किया है. पुजारियों का आरोप है कि महाकाल मंदिर से कहीं भी इस तरह डिलीवर नहीं की जाती है, बल्कि सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने फ्री में दी जाती है. पुजारियों का कहना है कि इस तरह खाने के नाम पर मंदिर का नाम लेना गलत है.
मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि,
"जो कंपनी देश के ग्राहकों को वेज और नॉन वेज खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करती है, उन लोगों को तुरंत महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए, वरना पुजारी संघ की ओर से पुलिस में शिकायत की जाएगी."
इसके अलावा पुजारियों का कहना है कि,
जोमैटो ने क्या कहा?“कंपनी ने हिंदू धर्म को मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है इसलिए ऋतिक रोशन और कंपनी दोनों को ही माफी मांगनी होगी, नहीं तो हम कोर्ट जाएंगे.”
इस विवाद पर जोमैटो ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि ऐड में उनका मतलब महाकाल मंदिर से नहीं बल्कि महाकाल रेस्टोरेंट से था.

कंपनी का कहना है कि उन्होंने अपने कई ऐड्स में देशभर के शहरों और उनके कुछ रेस्टोरेंट्स का जिक्र किया है. ये वे रेस्टोरेंट हैं जिनसे सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं. इसी के चलते एक ऐड में उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट का नाम लिया गया है.
जोमैटो ने कहा,
"हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. जिस ऐड पर आपत्ति जताई जा रही है, अब वो सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया है. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगते हैं."
वहीं उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने भी ऐड को भ्रामक बताया है.
वीडियो: नकली जोमैटो वाला बनके भेजा CV, ट्विटर पर लोग गुस्सा और खुश दोनों हो गए!

