The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • residents get contractors to raise their houses in Chennai

जैक लगा कर घर उठा रहे हैं चेन्नई वाले

थोड़े दिन पहले बाढ़ आई थी चेन्नई में. घर डूब गए थे. पानी ऊपर तक न चढ़े इसके लिए है सब जुगाड़.

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2016, 07:24 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
चेन्नई में बाढ़ आई. बड़ा नुकसान हुआ. लोग हलकान हुए. जान माल सब मुसीबत में. अगली बार फिर बाढ़ आए तो थोड़ा बचाव हो सके. इसका जुगाड़ लगाया जा रहा है. अपने घर जमीन से काट कर 6 फिट ऊपर तक सेट किए जा रहे हैं. समंदर के एकदम किनारे वाले इलाके हैं वेलाचेरी, मड़ीपक्कम और कोट्टीवक्कम. उनको टेंसन सबसे ज्यादा है. वो प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स की मदद ले रहे हैं इस काम के लिए. अकेले किसी के बस का तो है नहीं. कि बजरंग बली की तरह नीचे हाथ डाला और पहाड़ की तरह उठा लिया. उसके लिए चाहिए इंजिनियरिंग और मशीनरी. उनको नीचे से काट कर लगा दिए गए हैं जैक. जैक देखे हो न जो ट्रक पंचर हो जाए तो नीचे लगाते हैं. स्टेपनी बदलने के लिए. फिर नीचे माल मसाला भर के पहले जैसी बिल्डिंग बन जाती है. लेकिन पहले से बड़ी. ये देखो तरीका. जिससे उठाते हैं मकानों को. https://www.youtube.com/watch?v=343vXLhCdbg

Advertisement

Advertisement

()