The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Religious preacher Dhirendra Krishna Shastri saying untouchable video viral netizens demand his arrest

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पैर छूते शख्स से कहा, 'छूना नहीं अछूत हैं हम', और बवाल कट गया!

जबकि एक पुराने वीडियो में बाबा एक शख्स से बार-बार छुआ रहे हैं.

Advertisement
pic
26 मई 2022 (अपडेटेड: 27 मई 2022, 03:41 PM IST)
Dhirendra Krishna Shastri
Dhirendra Krishna Shastri
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम वाले बुलडोजर बाबा तो आपको याद होंगे ही. अरे वही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जो पिछले दिनों हिंदुओं से बुलडोजर खरीदने की अपील कर वायरल हुए थे. अब बाबा का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर लोग बाबा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पूरा मामला बाबा के ‘अछूत’ शब्द बोलने से जुड़ा हुआ है. पहले आप वीडियो देखिए.

 

वीडियो में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री किसी शख्स को पास बुला रहे हैं. जब वो शख्स बाबा के पैर छूने की कोशिश करता है तो वो उसे रोक देते हैं. वीडियो में 25 सेकेंड तक का हिस्सा वायरल हो रहा है. इसमें बाबा कहते सुने जा सकते हैं,

आइए आप हैं जीवन… आइए, आइए. बस-बस छूना नहीं हमें अछूत आदमी हैं हम.

 लोगों ने घेरा

 

अब इसी वीडियो को शेयर कर लोग पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर छुआ-छूत को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के साथ #ArrestDhirendraShastri भी ट्विटर पर ट्रेंड हो गया. कई लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि बाबा शख्स को ही ‘अछूत’ बोल रहे हैं.

दी दलित वॉइस नाम के ट्विटर यूजर ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर FIR दर्ज करने की मांग की. लिखा,

‘जाति से ब्राह्मण पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सार्वजनिक रूप से छुआ-छूत कर रहे हैं. वो एक व्यक्ति को खुले तौर पर कह रहे हैं ‘मुझे मत छुओ तुम अछूत हो’ क्या इस जातिवादी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करेगी?

ट्राइबल आर्मी नाम के ट्विटर यूजर ने भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तारी करने की मांग की. उसने लिखा,

‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे मानसिकता वाले लोगों की जगह जेल में है.’

 

हंसराज मीना नाम के ट्विटर यूजर ने भी #ArrestDhirendraShastri के साथ ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,

‘मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा एक दलित व्यक्ति के साथ किया अपमानजनक व्यवहार निंदनीय है. कुछ दिनों पहले ये हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक समुदाय विशेष के घरों को गिराने की तरफ इशारा करते हुए बुलडोजर खरीदने के लिए बोल रहा था.’

पुराना वीडियो भी वायरल

हंसराज मीना को रिप्लाई करते हुए कुछ लोगों ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बचाव किया. लोगों ने कहा कि वो खुद को अछूत बोल रहे हैं, और सभी से दूरी बना कर बात करते हैं.

इसके बाद ट्राइबल आर्मी ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की एक और वीडियो शेयर की. इसमें धीरेन्द्र शास्त्री एक शख्स से बार-बार पैर छुआते दिख रहे हैं. ट्राइबल आर्मी ने वीडियो के साथ लिखा,

‘जिन लोगों को ये भ्रम है की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री स्वयं को अछूत बोल रहा है और वो खुद के पैर छुने नहीं देता वो इस वीडियो को देखें. भ्रम दूर हो जाएगा.’

 

इससे पहले भी वायरल हो चुके बाबा

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो इससे पहले भी वायरल होते रहे हैं. पिछले दिनों हिंदुओं से बुलडोजर खरीदने की अपील करते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल कटा था. तब बाबा ने कहा था,

‘जो तुम्हारे घर पर पत्थर फेंके, उसके घर जेसीबी लेकर चलो, क्योंकि भारत सनातनियों का है. अगर सनातनियों के देश में राम की यात्रा पर रामनवमी पर कोई पत्थर मारे… बुजदिलों, कायरों जग जाओ. सब हिंदुओं अपने हाथ में हथियार उठा लो और कह दो हम सब हिंदू एक हैं.’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरेंन्द्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर में बने प्रसिद्धि बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक हैं. छतरपुर के ही गड़ा गांव में चमत्कारी दिव्य दरबार नाम से इनका बालाजी का दरबार लगता है.

वीडियो- शिवलिंग और फव्वारे के दावे पर BHU प्रोफेसर ने क्या बोल चौंका दिया?

शिवलिंग और फव्वारे के दावे पर BHU प्रोफेसर ने क्‍या बोल चौंका दिया?

Advertisement

Advertisement

()