टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI ने रिलायंस जियो के लाइफटाइम फ्री कॉलिंग वाले ऑफर को क्लीनचिट दे दी है. इसी के साथ ये साफ हो गया कि 31 दिसंबर को रिलायंस जियो का वेलकम ऑफरखत्म होने के बाद भी जियो पर फ्री कॉलिंग की सुविधा हमेशा मिलती रहेगी.टेलिकॉम ऑपरेटर्स को लिखे अपने लेटर में TRAI ने कहा, 'जियो ने अपने जिन टैरिफ केबारे में जानकारी दी है, वो मौजूदा नियमों के लिहाज से सही हैं और दूसरी कंपनियोंके साथ भेदभाव करने वाले नहीं हैं. ये टैरिफ इंटर-कनेक्ट चार्ज और दूसरी कंपनियोंको नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं.'असल में इस लेटर के आने से पहले एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत कई टेलिकॉमकंपनियों ने ट्राई से जियो के फ्री कॉलिंग वाले ऑफर की शिकायत करते हुए कहा था किइसकी वजह से बाजार का कॉम्पिटीशन एकतरफा होता जा रहा है. कंपनियों के मुताबिक ऐसेऑफर्स से दूसरी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और टेलिकॉम इंडस्ट्री के नियम भी टूटरहे हैं.दूसरी कंपनियां इसलिए भी परेशान हैं, क्योंकि जब किसी एक कंपनी के सिम से दूसरीकंपनी के सिम पर कॉल की जाती है तो कॉल करने वाली कंपनी को 14 पैसे प्रति मिनट कीदर से दूसरी कंपनी को भुगतान करना होता है. लेकिन, TRAI से क्लीन चिट मिलने के बादअब जियो के रास्ते में कोई अड़चन नहीं है.जियो मे TRAI को अपने जिन टैरिफ की जानकारी दी है, उसमें 4G इंटरनेट टैरिफ के अलावाफ्री लोकल, STD कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की जानकारी है. 31 दिसंबर तक फ्री डेटाऔर कॉलिंग का ऑफर तो जारी रहेगा ही, साथ ही, रिलायंस ने संकेत दिए हैं कि इस ऑफर को31 दिसंबर के बाद भी बढ़ाया जा सकता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिएजियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करनेवालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राखहो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नयाजुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा