The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Reliance Jio bill for Rs 27,000 is photoshopped

रिलायंस जियो का बिल आपके पास आया है तो जान लो क्या करना है

ये रिलायंस जियो से जुड़ी सबसे महंगी इन्फॉर्मेशन है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
26 नवंबर 2016 (Updated: 25 नवंबर 2016, 04:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आया ही होगा. घर के पते पर नहीं भटसप पर. भटसप के ज्ञानचंदों को नया मुर्गा मिल गया है हलाल करने के लिए. उसी जियो सिम पर अनलिमिटेड नेट का मजा लेते हुए उसी की जड़ में मट्ठा डाल रहे हैं. फिलहाल ये बिल घूम रहा है व्हाट्सऐप पर. जिसमें ग्राहक को 27 हजार 718 रुपए का बिल दिखाया जा रहा है. मतलब नोटबंदी के जमाने में ये फुल हार्ट अटैक कराने का मन बना चुके हैं. बिल की हार्ड कॉपी देख लो. प्रिंट आउट करके चौराहे पर न चिपका देना. billकोलकाता में कोई अयूनुद्दीन मंडल नाम का आदमी रहा होगा तो पछाड़ खा गया होगा इसे देखकर. 554.38 जीबी इंटरनेट चूसने पर इत्ता लंबा बिल. उस पर भी ड्यू डेट में न जमा किया तो 28 हजार 818 रुपैया 50 पइसा. तो सुनो इसकी असलियत. ये बिल फोटोशॉप वाला है. जैसे तुम बनवाते हो अपनी कंपनी से रुपया वसूल करने के लिए. अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साइन भी कराते हो. ये बिल फर्जी है. 31 दिसंबर तक जियो की सर्विस फ्री है. और अभी तक इसका चार्ज लेने का कोई ऐलान नहीं हुआ है. https://twitter.com/sanjaybafna/status/801087776301207552 tweet इधर आओ एक और राज की बात बताएं. कान इधर लाओ. किसी से कहना नहीं. भटसप पर तो बिल्कुल मत बताना. जियो की फ्री सर्विस अगले साल मार्च तक बढ़ सकती है. कंपनी इसका ऐलान 28 दिसंबर तक कर सकती है. लेकिन प्लीज तब तक सब्र करके रखो और ये फर्जी बिल का बंडल बना लो. इसके अंदर एग रोल रखकर खाओ.
ये भी पढ़ें: रिलायंस वाले आपके घर आकर देंगे जियो सिम, बस एक शर्त हैजियो का असली मजा दिल्ली-यूपी वाले नहीं, कहीं और के लोग उठा रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()