परोल पर जेल से बाहर आया, पत्रकार को छाती और किडनी में गोली मार दी
एक गोली रीढ़ की हड्डी में फंस गई!

महाराष्ट्र के बारामती में एक पत्रकार पर सरेआम गोलियां चला दी गईं (Journalist Shot by Murder Accused Maharashtra). पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाला शख्स परोल पर जेल से रिहा हुआ था. इसी दौरान उसने स्थानीय पत्रकार पर कथित तौर पर गोली चला दी. घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भरवाया गया है. वहीं आरोपी फरार है. खबर है कि पीड़ित पत्रकार के खिलाफ भी कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं.
छाती और किडनी पर लगी गोलीआजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना भिगवान रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है. गुरूवार, 3 नवंबर को रात 9 बजे परोल पर छूटे आरोपी ने पत्रकार युवक की छाती और किडनी पर दो गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या का केस है. इसी मामले में वो जेल से परोल पर बाहर था. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. युवक को तुरंत बारामती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
पीड़ित का नाम आकाश सुभाष जाधव बताया जा रहा है जिसकी उम्र 30 साल है. वो एक स्थानीय अखबार में पत्रकार के रूप में काम करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक गोली आकाश की रीढ़ की हड्डी में फंस गई है और उनकी हालत गंभीर है.
पीड़ित की भी क्राइम हिस्ट्रीपुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित आकाश सोलापुर जिले के करमाला तालुका से तड़ीपार है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं.
बारामती के डिप्टी एसपी गणेश इंगले ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है. जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप पर कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आए थे. आरोपी इन्हीं में शामिल था. पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की तलाश में टीम रवाना कर दी है.
देखें वीडियो- महाराष्ट्र: डॉक्टर के सामने बैठे मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

.webp?width=60)

