साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में कई किस्से दबे हैं. एेसा ही एक किस्सा 28 सालपहले का है. इंटरनेशनल क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी. दिन था 19 जनवरी1990 का. जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंची इस 15 प्लेयरों की टीम का खूब विरोध होरहा था. एयरपोर्ट के बाहर हजारों लोग जमा हो गए और टीम का विरोध करने लगे. गो बैक,गो बैक के नारों के बीच भीड़ पर लाठीचार्ज हो गया. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिसने कुत्ते तक छोड़ दिए.इस एक दौरे से माइक गैटिंग की भद्द पिट गई थी.ये टीम इंग्लैंड की थी. माइक गैंटिंग की कप्तानी वाली इस इंग्लिश टीम ने बिना इसबात की परवाह किए कि साउथ अफ्रीका में क्रिकेट बैन है यहां क्रिकेट खेलने के लिएपहुंच गए. ये वो दौर था जब नेल्सन मंडेला रंगभेद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे थे औरदुनिया भर में साउथ अफ्रीका पर इस नीति को बदलने का दबाव बन रहा था. और लोग यहां कीरंगभेद की नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, साल 1990 में इसी हफ्ते मंडेला को 27साल बाद रिहा किया गया था.विरोध इतना बढ़ा कि इंग्लैंड की टीम को बीच में वापिस जाना पड़ा.25 दिन तक लगातारचले इस विरोध और नेल्सन मंडेला की रिहाई के चलते जब आंदोलनों को ताकत मिली तोइंग्लैंड की इस टीम को सीरीज बीच में ही छोड़ वापिस जाना पड़ा. इस दौरे को रेबेलटूर के नाम से जाना जाता है. माइक गैटिंग को आईसीसी बैन की अनदेखी करने के चलते तीनसाल तक क्रिकेट से बैन झेलना पड़ा.ये वो देश जिसने पूरे 20 साल इंटरनेशनल क्रिकेट का बैन झेला. 1971 से लेकर 1991 तकसाउथ अफ्रीका को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मुल्क की रंगभेद नीति केचलते बैन कर दिया था. उस दौर में इस देश की ये पॉलिसी थी कि वो सिर्फ गोरी नस्ल केदेशों यानी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से ही खेलेगी. साथ ही अपनी टीम मेंभी सिर्फ गोरी चमड़ी के लोगों को ही शामिल करेगी. दुनिया भर में इसके विरोध मेंआवाजें उठीं और फिर साउथ अफ्रीका को ये बैन झेलना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने 1991 मेंइंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अपना पहला वनडे कोलकाता में भारत के खिलाफ खेला.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:कोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तान बनाया हैसाउथ अफ्रीका में हार के बीच कोहली के लिए खुशखबरी है, बधाई हो विराट!बल्लेबाज बॉल उठाकर विकेटकीपर को देता है और आउट हो जाता है!