The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rebel Should Fear Says Sanjay Raut Amid Maharashtra Crisis

'गुस्साए कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकते, धोखा देने वालों को डरना चाहिए', बोले संजय राउत

शिवसेना के बागी विधायकों के दफ्तरों के बाहर तोड़फोड़ के बीच संजय राउत का बयान आया है.

Advertisement
pic
25 जून 2022 (अपडेटेड: 28 जून 2022, 12:09 PM IST)
Sanjay Raut
शिवसेना नेता संजय राउत. (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शिवसेना (Shivsena) के बागी विधायकों के दफ्तरों के बाहर तोड़फोड़ के लेकर कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि जनता को रोका नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि जनता के गुस्से को आप कंट्रोल नहीं कर सकते. ये बिल्कुल अग्निवीर और किसानों की तरह है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी जनता हैं.

इंडिया टुडे से जुड़ीं मौसमी सिंह से खास बातचीत में संजय राउत ने कहा कि शिवसेना की ताकत गुस्सा रही है. उन्होंने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता इसलिए गुस्से में हैं क्योंकि जिन नेताओं को उन्होंने चुनकर भेजा था, उन्होंने पार्टी को धोखा दे दिया. राउत ने कहा कि धोखा देने वालों को डर का एहसास रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी तो उनके खिलाफ विरोध की शुरुआत भी नहीं हुई है.

‘दूसरी पार्टी में जाने के लिए इस्तीफा दें’

राउत ने आगे कहा कि बागी विधायक कभी गोवा जा रहे हैं, तो कभी गोवा. आखिर ये दर-दर की ठोकरें क्यों खा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये सब वापस आएं और बताएं कि उद्धव ठाकरे ने ऐसा क्या गलत किया. राउत बोले कि अगर पैसे के बल पर पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं, तो आखिर वो क्यों नहीं बोलेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की टिकट पर चुनकर आने वाले पार्टी को धोखा दे देते हैं. अगर पार्टी बदलनी है, तो पहले इस्तीफा दें और फिर मैदान में आएं.

संजय राउत ने आगे कहा कि उन्होंने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में फोन किया था. कहा था कि परिवार सहित रहने के लिए 10 कमरे दे दीजिए. लेकिन वो तैयार नहीं हुए. राउत ने कहा कि वो असम सीएम से मांग करते हैं कि रेडिसन ब्लू में 10 कमरे दे दिए जाएं, उन्हें होटल आना है.

उन्होंने कहा कि बागियों की हरकतों से उद्धव ठाकरे को भावनात्मक चोट पहुंची है, लेकिन वो इस्तीफा नहीं देंगे. हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि जीत हमारी होगी. हमें कार्यकर्ताओं को बताना नहीं पड़ता कि है कि क्या करना है, वो सबकुछ जानते हैं.

राउत ने आगे कहा कि गुवाहाटी में मौजूद 10 विधायक उनसे फोन पर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा से शिवसेना का रिश्ता 25 साल का रहा है. लेकिन अब बीजेपी को पांच साल का इंतजार करना चाहिए. बीजेपी वाले पांच साल इंतजार करें और तब बनाएं अपनी सरकार, अगर बनती हो. 

Advertisement

Advertisement

()