The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • reality behind a video showing three girls crushing a puppy

पिल्ले को कुचलती तीन लड़कियों के वायरल वीडियो की असलियत

हमारे कई रीडर्स ने इस वीडियो के बारे में हमसे पूछा.

Advertisement
pic
11 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2018, 06:33 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले कई दिनों से दी लल्लनटॉप आपको सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान कर रहा है. हमने आपको चाकुओं से गुदी उस लाश के वीडियो की सच्चाई
बताई, जिसे जुनैद का बताया जा रहा था. हमने आपको योगी आदित्यनाथ की उस फोटो का सच
बताया, जिसमें उन्हें सार्वजनिक तौर पर गोमूत्र पीते दिखाया गया था. हमने आपको नरेंद्र मोदी के उस कार्टून की सच्चाई
बताई, जिसमें वो अपनी 56 इंची छाती से मीडिया को दूध पिला रहे थे.

लेकिन आज हम आपको किसी वीडियो की सच्चाई नहीं बता रहे हैं . आज हम आपको एक वीडियो के बारे में सिर्फ बता रहे हैं.

दी लल्लनटॉप के ढेर सारे रीडर्स पिछले कई दिनों से हमें एक वीडियो भेज रहे हैं. वीडियो एक पिल्ले का, जिसे तीन लड़कियां बेरहमी से मार रही हैं. नंगे पैर खड़ी ये लड़कियां कभी पिल्ले पर चढ़ जाती हैं, कभी उसे लात मारती हैं. वो भागता है, तो उसे उठाकर फिर से अपने बीच ले आती हैं.

ढेर सारे रीडर्स, जिन्हें वॉट्सऐप पर ये वीडियो मिला, वो इसकी असल कहानी जानना चाहते हैं. एक रीडर ने तो ये भी पूछा कि ये कॉस्मेटिक बनाने के मकसद से पिल्ले को मार रहे हैं या किसी अंधविश्वास की वजह से ऐसा कर रहे हैं.

salman1



salman



tushar

tushar1

udaysingh

nik

वीडियो के बारे में जानकारी इकट्ठा करने से पहले हमने वीडियो भेजने वाले अधिकतर रीडर्स से पूछा कि उन्हें ये वीडियो कहां से मिला, तो सबने वॉट्सऐप ही बताया. एक रोचक बात ये कि इन सभी को इस वीडियो के साथ एक जैसा मेसेज मिला. पढ़िए वो मेसेज-


'दोस्तों ईनसानीयत के नाते आपसे हाथ जोड़कर विनती है की यह विड़ीयो ज्यादा से ज्यादा गरूपो में भेजना है कल शाम तक हरेक नयुज चैनल में आना चाहिए'

ये वीडियो लोगों ने सबसे पहले 2013 में देखा था. तब ये पहली बार इंटरनेट पर आया था और पहले पोस्ट को करीब 50 हजार लोगों ने शेयर किया था. दरअसल ये वीडियो फिलीपींस का है. इन तीनों लड़कियों को ये वीडियो बनाने के लिए पैसे दिए गए थे. असल में ये वीडियो करीब 20 मिनट का था, लेकिन अभी इंडिया में इसका जो हिस्सा वायरल हो रहा है, वो करीब पांच मिनट का है.


पिल्ले को कुचलने वाली लड़कियां
पिल्ले को कुचलने वाली लड़कियां

ये एक वीडियो नहीं, बल्कि एक मार्केट है. जानवरों को इस तरह टॉर्चर करके मारने के ऐसे वीडियोज को 'क्रश वीडियोज़' (Crush Video) कहते हैं. यूट्यूब पर संभवत: आपको ऐसे कुछ वीडियो मिल जाएंगे. जिन लोगों को ऐसे वीडियो देखकर खुशी मिलती है, वो इनके लिए मोटी रकम चुकाते हैं. इन 'क्रश वीडियो' में जानवरों को तड़पा-तड़पाकर मारा जाता है. देखने वाले पैसे देते हैं, बनाने वालों को पैसे मिलते हैं.


एक खरगोश को टॉर्चर करते लोग
एक खरगोश को टॉर्चर करते लोग

2013 में जब ये वीडियो वायरल हुआ था, तब फिलीपींस एनिमल वेलफेयर सोसायटी (PAWS) ने इन तीनों लड़कियों की खोज शुरू कर दी थी. अरेस्ट होने के बाद इन लड़कियों ने बताया कि किसी कपल ने इन्हें वीडियो बनाने के लिए पैसे दिए थे. कुछ ही दिनों में डोरमा और विसेंट रिडॉन नाम के उन दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्होंने लड़कियों से वीडियो बनवाया था.

जांच के दौरान पता चला कि इस कपल के लिए ये कोई नई चीज नहीं थी. वो इससे पहले भी लोगों को पैसे देकर इस तरह के ढेर सारे वीडियो शूट करवा चुका है, जैसे जिंदा खरगोश को जलाना, जिंदा रहते ही उनकी खाल उतार लेना, कुत्तों को रॉड से जलाना, बंदर और कुत्तों की आंखों में रॉड भोंक देना. फिलीपींस की कोर्ट में ये केस PETA की तरफ से लड़ा गया था, जिसमें इस कपल पर भारी जुर्माना लगाते हुए दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी.

girl

फिलीपींस के कानून में जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता और चाइल्ड अब्यूज को एक साथ रखा गया है. जिन दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी, वो 2009 से ऐसे वीडियोज बनवा रहे थे और इन्हें अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, मलयेशिया और ब्रिटेन समेत कई देशों में बेचते थे. दुनिया के ढेर सारे देशों में अब भी ये सब चोरी-छिपे हो रहा है.




आइए, आपको सोशल मीडिया की कुछ अफवाहों की सच्चाई बताते हैं:

बड़ी मुश्किल से GST समझ में आया था, अब लोगों ने ये अफवाहें फैला दीं

टोपी लगाकर 'मस्जिद में नमाज पढ़ते' राजनाथ सिंह की इस तस्वीर का सच

निकाह के बाद बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़की को ज़िंदा जलाने का सच

योगी आदित्यनाथ फैन पेज पर शेयर की गई इस तस्वीर का सच क्या है

जिसके मटकते कूल्हों से तुम्हारा कल्चर खराब होता है, उस सपना की इतनी फिक्र क्यों करते हो?

Advertisement

Advertisement

()