The Lallantop
Advertisement

ये फ़िल्म स्टार्स सिर्फ़ पिक्चर में नहीं, असली में भी हीरो वाले काम कर रहे हैं

सलमान खान, सुष्मिता सेन के अलावा ये टीवी स्टार भी मदद में नहीं है पीछे.

Advertisement
Img The Lallantop
सलमान खान, सुष्मिता सेन, गुरमीत चौधरी समेत कई सितारे इस वक़्त लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं.
pic
लल्लनटॉप
27 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021, 08:42 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोविड की दूसरी लहर में इस वक़्त पूरा देश डूबा हुआ है. हर जगह त्राहिमाम मचा हुआ है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या में हर पल बढोतरी हो रही है. मरीजों की संख्या के साथ-साथ मरीजों के लिए उपलब्ध बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों की किल्लत भी उतनी ही तेज़ी से बढती जा रही है. सोशल मीडिया मदद की गुहारों से भरा हुआ है. साथ ही साथ हर पल कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. इस मुश्किल के वक़्त मे एक तरफ़ जहां सियासतदारों की लापरवाही के हर दिन नए नमूने मिल रहे हैं. वहीं इस संकटकाल में देश एक साथ खड़ा दिख रहा है. जिससे जितना बन रहा है, वो अपनी तरफ से उतनी मदद कर रहा है.
ऐसे में हिंदी सिनेमा जगत की भी कई हस्तियां अपनी ओर से मानवता का परिचय देते हुए मदद को आगे आ रहीं हैं. कई सेलेब्स अपने फैनबेस की बदौलत दवा या अन्य ज़रूरी चीज़ों की गुहार लगाने वाले ट्वीटस को रीट्वीट कर एम्प्लिफाय कर रहे हैं. एम्प्लिफाय करने का मतलब है पहुंच को बढ़ाना. चूंकि इन हस्तियों के फॉलोअर्स ज्यादा हैं, इसलिए इनके एक रीट्वीट से मदद की पुकार एक साथ लाखों/करोड़ों तक पहुंच जाती है. ये हैं वो फ़ेमस बी टाउन सेलेब्स जो इस वक़्त अपने स्टारडम का सदुपयोग कर रहे हैं. #सलमान खान पिछले साल लगे लॉकडाउन में सलमान खान ने कोविड वॉरियर्स के लिए 'बीइंग हैन्ग्री' नाम से फ़ूड वैन चलवाई थी. साथ ही कई मजदूरों, जूनियर आर्टिस्ट्स की भी आर्थिक सहायता की थी. अब कोविड की दूसरी लहर में एक बार फ़िर सलमान ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए खाने का इंतजाम किया है. पिछले 1 हफ्ते से सलमान रोज़ाना 5000 मीलबॉक्स मुंबई में कोविड वॉरियर्स के लिए बंटवा रहे हैं.
Embed

#आलिया भट्ट
आलिया जो खुद कोरोना सर्वाइवर हैं. अब पत्रकार फ़े डिसूज़ा के साथ मिलकर लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने #circleOfHope नाम से एक कैंपेन की भी शुरुआत की है. जहां वो लोगों के काम आने वाली हर जानकारी मुहैया करा रही हैं.
Embed

#सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन भी अपनी तरफ़ से जनता की मदद की हर संभव कोशिश कर रहीं हैं. उन्होंने ट्विटर पर लोगों को बताया कि उनके पास कई ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं. लेकिन मुंबई से दिल्ली वो कैसे पहुंचाएं उन्हें ये समझ नहीं आ रहा. कुछ घंटों बाद उन्होंने जानकारी दी की अपने कुछ फैंस की मदद से उन्होंने रात ही रात में ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली पहुंचवा दिए हैं.
Embed

#सोनू सूद
पिछले वर्ष महानगरों से पलायन करते मजदूरों के लिए सोनू मसीहा बन कर आए थे. सैकड़ों लोगों को सोनू ने अपनी टीम के साथ मिलकर उनके घर सुरक्षित पहुंचवाया था. इस वक़्त भी सोनू लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उनको टैग किए मदद के हर ट्वीट को वो रीट्वीट कर एम्प्लिफाय कर रहे हैं. इसी के साथ सोनू लगातार कोविड19 वैक्सीन के प्रति जागरूकता भी फैला रहे हैं.
Embed

#गुरमीत चौधरी गुरमीत फेमस टीवी एक्टर हैं. साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन की रामायण में राम का किरदार निभा कर काफ़ी लोकप्रिय हुए थे. डांसिंग शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे सीज़न के विजेता भी रह चुके हैं. इस वक़्त गुरमीत अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिये लगातार लोगों की ट्वीटस को रीट्वीट कर एम्प्लिफाय कर रहे हैं.
Embed
सिर्फ़ इतना ही नहीं वो और उनकी टीम लगातार हॉस्पिटल्स के संपर्क में है. लोगों को बेड और ऑक्सीजन मुहैया कराने में भी गुरमीत लोगों की मदद कर रहे हैं. साथ ही गुरमीत ने 25 अप्रैल को अपने ट्विटर पर पटना और लखनऊ में 1000 बेड्स की उपलब्धता वाला हॉस्पिटल खोलने का भी ऐलान किया है. #प्रियंका चोपड़ा वैसे तो प्रियंका इस वक़्त लंदन में हैं. लेकिन लगातार भारत की चिंताजनक स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. और इस सिचुएशन से जुड़ी हर मददगार खबर को शेयर कर रहीं हैं.
Embed

#तापसी पन्नू
तापसी भी इस वक़्त एकदम फ्रंटफुट पर आकर लोगों की मदद कर रही हैं. अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन, प्लाज्मा हर चीज़ की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिये शेयर कर रहीं हैं. जितने भी लोग मदद के लिए उन्हें टैग करते हैं. उन्हें वो उसे तुरंत शेयर कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा देती हैं.
Embed

#सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा की तरह सोनम कपूर भी लंदन से ही अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के थ्रू लोगों की रिक्वेस्ट को एम्प्लिफाय कर रहीं हैं. सोनम ने लोगों से अपील भी की वो उन्हें टैग करें, ताकि उनकी मदद की पुकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके.
Embed

#कुणाल कपूर
'रंग दे बसंती' स्टार कुणाल भी ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं. किसी भी तरीके की हेल्प से जुड़ी ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं.`
Embed

अगर आपके भी किसी परिचित को मदद की जरूरत हो तो आप भी इन फिल्मी सितारों की हेल्प ले सकते हैं. हो सकता है कि इनके द्वारा शेयर की गई किसी जानकारी से इस मुश्किल घड़ी में किसी जरूरतमंद का भला हो जाए.  

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()