पीके की रिलीज के बाद 2014 में आमिर खान ने घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म होगीदंगल. हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले पूर्व-पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकीबेटियों की कहानी पर आधारित जिन्हें उन्होंने समाज की दकियानूसी मानसिकता से लड़तेहुए पहलवान बनाया. उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगाट ने पहलवानी की दुनिया में भारतका नाम ऊंचा किया. इस फिल्म में आमिर महावीर फोगाट का रोल कर रहे हैं. उनकी बेटियोंके रोल में अन्य एक्ट्रेस ली गई हैं. साक्षी तंवर उनकी पत्नी के रोल में हैं. इसकानिर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जिन्होंने इससे पहले भूतनाथ रिटर्न्स और चिल्लरपार्टी (विकास बहल के साथ) डायरेक्ट कीं. दंगल की शूटिंग आमिर ने पिछले साल शुरूकी थी. तब से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और इसीलिए इस प्रोजेक्ट का बेसब्रीसे इंतजार है. अभी तक फिल्म का कोई विजुअल बाहर नहीं आया है. 23 दिसंबर को दंगल कीरिलीज तय की गई है. आधा अक्टूबर आने को है और अभी तक सिवा एक पोस्टर के फिल्म काकुछ भी लीक नहीं किया गया है. टीज़र-ट्रेलर कुछ भी नहीं. और इस बीच फिल्म को लेकरपहला फीडबैक या कहें तो रिव्यू आया है जो जोरदार है. ये रिव्यू है निर्देशक करणजौहर का. आमिर खान ने उन्हें बुलाया था अपनी फिल्म की खास स्क्रीनिंग में. उनके घरपर आयोजन रखा गया. डायरेक्टर जोया अख्तर, अयान मुखर्जी व अन्य ने भी फिल्म देखी. एकनिर्माता के तौर पर करण लोगों की नब्ज़ से अच्छे से जानते हैं और आमिर संभवत: उनसे वअन्य दोस्तों से सच्ची प्रतिक्रिया चाह रहे थे ताकि अपनी प्रचार रणनीति पर काम करसकें. 1. करण का ट्वीट रिव्यू पढ़ें तो लग रहा है कि फैंस को देखकर बहुत मज़ा आनेवाला है. उन्होंने लिखा:अभी दंगल देखी.एक दशक में इससे बेहतर फिल्म मैंने नहीं देखी है.मेरे पास बोलने को शब्द नहीं बचे हैं!!इतना कहने के बाद क्या बचता है? पिछले दस सालों में इससे अच्छी फिल्म नहीं देखी?वाकई? पीके, बाहुबली, बजरंगी भाईजान, द लंचबॉक्स, सुल्तान, 3 ईडियट्स, ये जवानी हैदीवानी.. ऐसी दर्जनों फिल्में हैं जो लोगों ने काफी पसंद कीं. अब फिल्म के बारे मेंएक और फिल्ममेकर ने ऐसी टिप्पणी की है जो बहुत प्रभावी है. ये रिव्यू है विनयशुक्ला का. विनय ने ही शबाना आज़्मी अभिनीत फिल्म 'गॉडमदर' बनाई थी जिसे 1999 मेंबेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया था. उन्होंने शाहरुखस्टारर 'राम जाने' की कहानी लिखी थी. 2010 में उन्होंने gender equality पर फिल्म'मिर्च' का निर्देशन किया था. 2. विनय ने बुधवार को टिप्पणी की जो 'दंगल' को लेकरकुछ और राज़ खोलती है. उन्होंने लिखा:दो रात पहले मैंने दंगल (साउंड, सीजी वर्क का काम अभी भी होना बाकी है) देखी.मैं इसे मौजूदा सदी में मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा की पहली क्लासिक गिनूंगा.फिल्ममेकिंग के हर विभाग में ये श्रेष्ठ है: लेखन, एक्टिंग परफॉर्मेंस, निर्देशकीयट्रीटमेंट वगैरह.अपने मूल्यों में ये फिल्म बहुत भारतीय है.मौजूदा स्टार्स में मैं सिर्फ आमिर खान को ही याद कर सकता हूं जिन्होंने लोकप्रियजॉनर में हिंदी सिनेमा का स्तर ऊंचा करने की कोशिश की है. सदी की पहली क्लासिक?? Also Read: बॉलीवुड में इस साल कौन सी फिल्म 400 करोड़कमाएगी? आमिर ख़ान ने इन दो लड़कियों को इंटर्न क्यों रखा है?