The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Reactions on Tanmay Bhat's contoversial video on Lata Mangeshkar and Sachin Tendulkar

तन्मय भट्ट के वीडियो पर लता ताई ने चुप्पी तोड़ी!

तो लीजिए, बहुत देर से शोर मचा रहे थे, सुन लीजिए. लता ताई ने बता दिया है कि जोक क्या होता है.

Advertisement
pic
30 मई 2016 (अपडेटेड: 30 मई 2016, 02:57 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तन्मय भट्ट के 'लता-सचिन वीडियो' पर सबका रिएक्शन आ गया है. इन दोनों के सिवा. सब इंतजार कर रहे हैं कि ये दोनों 'भारत रत्न' जब बोलेंगे तो क्या बोलेंगे. तो लीजिए, बहुत देर से शोर मचा रहे थे, सुन लीजिए. उन्होंने बोल दिया है. लता ताई ने कहा है, 'जोक आम तौर पर वो होता है जो आपको सरप्राइज करता है. सरप्राइज नैरेटिव के हिस्से के तौर पर आ सकता है, जहां पंचलाइन सरप्राइजिंग हो और आप कह पड़ें 'ओहोहोहो.'' लता बता रही हैं कि जोक क्या होता है. वह कहती हैं, 'अगर मेरे बोलने के तरीके या मेरी उम्र पर कोई कमेंट किया जाए तो ये असली जोक नहीं है. जोक ये है कि मैं स्नैपचैट पर हूं.' वीडियो में सचिन की एंट्री भी होती है. वह पूछते हैं, 'ओह ऐसा है? फिर लोग पागल क्यों हैं?' इस पर लता कहती हैं, 'अच्छी चीज पूछी आपने. लोग दो वजहों से पागल हैं. पहला, वे जानते नहीं कि जोक क्या होता है. ये समझा जा सकता है क्योंकि वे सोफिस्टिकेटेड ह्यमूर एंजॉय करते हैं, जैसे 'तारक मेहता'. शायद उनका पैमाना बॉलीवुड हो. यू नो, बॉलीवुड अपने ओरिजिनल महान जोक्स के लिए जाना जाता है. दूसरी वजह है कि आपको जोक पसंद नहीं आता. सुनकर आप कहते हैं, ए काय जोक आहे. जोक आहे का.' https://www.youtube.com/watch?v=xt-kSdAlMt0 लोड मत लो मितरों. ये रिएक्शन भी दरअसल जोक है. आहत होने वाले इस पर भी आहत हो जाएं कि लता-सचिन की जगह उनके चेहरे लगाकर दूसरे लोग क्यों रिएक्ट कर रहे हैं. लता और सचिन की जुबान में ये वीडियो बनाया है शॉक्रोबर्ती ने. असली नाम उत्सव चक्रवर्ती. ट्विटर पर इनका पता है @Shockraborty. स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. उन्होंने 'कॉमेडी के अधिकार' का पक्ष लेने का ये तरीका चुना. उनका बनाया एक कैरेक्टर है, 'पैनिस' ('पीनिस' नहीं) जिसे उन्होंने बजरिये यूट्यूब इंट्रोड्यूस कराया था. सचिन का जिक्र 5 महीने पुराने इस वीडियो में भी है. पता नहीं आहत होने वालों ने इसे क्यों बख्श दिया. https://www.youtube.com/watch?v=KHoySEqhujs तन्मय हैं, उत्सव चक्रवर्ती हैं. कोई तीसरा भी है, जिसने स्नैपचैट से लता मंगेशकर पर स्पूफ बना डाला है. वो बंदा है ना 'शॉपकीपर, हांजी बैंजी' वाला, गौरव गेरा. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/gauravgeraofficial/videos/10153566761645911/?permPage=1"] कॉमेडी का समर्थन लोग कॉमेडी से कर रहे हैं. विरोध करने वाले 'अवॉर्ड विनर्स' से भी रिक्वेस्ट है कि कॉमेडी से विरोध कर लो सर. पुलिस-एफआईआर के चक्कर में कहां पड़े हो. और आहत होने वाले, हर वीडियो से आहत हों प्लीज!

Advertisement

Advertisement

()