ऐसा तोहफा मिलेगा, तो ख़ुशी से कौन न उछल पड़ेगा
बर्थडे पर कुछ भी तोहफा देते और तुर्रम खां बनते हो. सीखो कुछ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक था राजा एक थी रानी. दोनों मर गए ख़त्म कहानी. कुछ ऐसी ही कहानी 500 और 100 हजार के नोट पर रच बुन ली जाएगी. क्योंकि दोनों ही मर गए. अब तो एकता कपूर के सीरियल की तरह पुनर्जन्म होगा. क्योंकि उनके नाटकों में ही मरने के बाद करेक्टर जल्दी वापसी कर लेते हैं. हकीकी जिंदगी में तो बस 500 और हजार के नोट दोबारा जिंदा होते दिखेंगे. खैर हम कोई ज्ञान नहीं पेलेंगे. वैसे ही आपका दिमाग झन्ना रहा होगा. तो हम सर दर्द नहीं करेंगे. बल्कि हंसी वाली थैरेपी देंगे. ताकि हंसे या न हंसे, कम से कम मुस्कुरा तो सको.
नोट बैन पर बहुत सारे जोक सुन चुके होगे. क्योंकि व्हाट्सएप की कॉपी पेस्ट दुनिया इतना जोक को घिस देती है. कि इतना तो सिल पत्थर पर सब्जी बनाने के लिए मसाला नहीं घिसा जाता था. वीडियो देखो और मज़े लो.
पहला वीडियो
बहुत रो रहा है बेचारा. मगर क्यों ये तो वीडियो देखने पर ही पता चलेगा. कल दो बजे ही कुछ लेने गया था. मगर किस्मत में क्या होने वाला है किसी को क्या पता. इस लड़के को तन्हा छोड़कर चले गए. लोग आखिरी दीदार करने के लिए आ रहे हैं. ये मुझे ऐसा गम लगा जिसपर हंसा जा सकता है. और कोई ये भी नहीं कहेगा. किसी की ऐसी हालत पर हंसना नहीं चाहिए. https://www.youtube.com/watch?v=3ZRyleVoZK4इसका रोना बर्दाश्त कर पाओ तो ही देखना

.webp?width=60)

