अंदाज अपना-अपना. शादी को यादगार बनाने के लिए हर कोई कुछ नया करता है. ये नयापनकेरल के बल्लेबाज़ सचिन बेबी ने भी दिखाया है. बहुत ही क्यूट है. उन्होंने अपनी शादीका ऐलान इस तरह से किया है कि बाकी भी अपनी शादी को खास बनाने के लिए सोचने लगेंगे.इस वीडियो में मैदान है. क्रिकेट है. प्यार है और भी बहुत कुछ. केरल के बल्लेबाजहैं सचिन बेबी. पांच जनवरी 2017 को शादी करने जा रहे हैं. अपनी गर्लफ्रैंड एनाचांडी के साथ. दोनों की डेढ़ साल पहले सगाई हो गई थी. दोनों ने अपनी शादी की तारीखएक वीडियो के जरिये लोगों को बताई है. सचिन बेबी और एना ने आईपीएल टीम रॉयलचैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जर्सी पहनी है. और दोनों ने स्टेडियम में क्रिकेटखेलते हुए अपनी शादी की तारीख बताई है. वीडियो शुरू होता है. सचिन तेंदुलकर कोथैंक्स कहने के साथ. सचिन बेबी पैड पहनते हैं. उनके पीछे सचिन तेंदुलकर की बड़ी सीतस्वीर लगी है. बल्ला और हेलमेट संभाले मैदान की तरफ बढ़ते हैं. सचिन-सचिन के नारेगूंजने लगते हैं. स्लो मोशन में वीडियो आगे बढ़ता है. एना अपने बालों को संभालतीहैं. हाथ में बॉल. बॉलिंग की तैयारी. निगाहों से निगाहें मिलाते हुए सचिन स्टंप कीतरफ बढ़ रहे हैं. एना हाथ में बॉल उछाल रही हैं. मगर निगाहें सचिन से इश्क फरमा रहीहैं. बालिंग की पूरी तैयारी. एना दौड़ते हुए आती हैं और बॉल डालती है. बस फिर क्याथा सचिन इश्क़ में ऐसे गिरफ्तार हुए कि पहली बॉल पर ही बोल्ड हो जाते हैं. रूमानीअंदाज में सचिन घुटनों के बल बैठते हैं. और फिर एना करीब आती हैं इस लम्हें कोलफ़्ज़ों में उकेरना मेरे लिए मुश्किल है ये तो आपको देखना ही पड़ेगा. क्योंकि इश्क़किया जाता है. बताया या लिखा नहीं जाता. आईपीएल की ट्रेडमार्क धुन बजने लगती है. एकमिनट 48 सेकंड के वीडियो के आखिर में सचिन और एना की शादी की तारीख लिखी आती है.मैसेज होता है 'सेव द डेट' सचिन बेबी ने 2009 में केरल की ओर से डेब्यू किया था.वे अब तक 47 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 2092 रन है. अभी केरल केकैप्टन हैं. सचिन बेबी आईपीएल में आरसीबी की ओर से ही खेलते हैं. वे नौंवें सीजनमें इस टीम से जुड़े थे. इस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 119 रन बनाए थे. वेआईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी खेल चुके हैं. रॉयल्स की ओर सेउन्होंने चार मैच खेले थे. उनकी होने वाली बीवी एना बीडीएस ग्रेजुएट हैं. वह सिविलसर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रही हैं. सचिन और एना साल 2014 से एक दूसरे को डेट कररहे हैं. सचिन और एना की शादी थोडुपुझा के सेंटर सेबेस्टियन चर्च में होगी.बेबी का क्यूट वीडियो देख लोhttps://www.youtube.com/watch?v=yDag2FR0IJc