The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ravindra Jadeja shows Andrew flintoff his real place after he tries to troll Virat Kohli and Amitabh Bacchan on twitter

जडेजा ने फ्लिंटॉफ को समझाया, अमिताभ बच्चन चीज़ क्या है!

ट्विटर पे बुकरैती कर रहे थे फ्लिंटॉफ. पहले विराट फिर अमिताभ बच्चन से लिया पंगा. सर रवीन्द्र जडेजा ने सच्चाई से सामना करवाया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
28 मार्च 2016 (Updated: 28 मार्च 2016, 03:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ट्विटर पे कुछ न कुछ तो चलता ही रहता है. मालूम तो होगा ही. तो ऐसा है कि ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद फ़्लिंटॉफ़ ने ट्वीट किया. ट्वीट किया तो किया लेकिन कहा क्या? कहिने लगे कि कोहली जैसे खेल रहे हैं, एक दिन वो जो रूट के बराबर आ जायेंगे. जो रूट यानी इंग्लैण्ड के बल्लेबाज. कभी कभी गेंद भी फेंकते हैं. Flintoff Tweet अब बताओ, कोई ऐसा कैसे कह सकता है? कहां कोहली, कहां जो रूट. इंडियन क्रिकेट फैन पिल पड़े. वो तो पिल पड़े तो ठीक लेकिन शहंशाह भी कूद पड़े. अमितावच्चन ने फ़्लिंटॉफ़ को ट्वीट किया कि बेटा सुनो, रूट को जड़ से ही उखाड़ देंगे. बस! इत्ता ही कहिने की देरी थी कि तूफ़ान मच गया. धकापेल रीट्वीट्स, लाइक आने लगे. मामला हाथ से निकलता देख खीजे हुए फ़्लिंटॉफ़ ने अमिताभ को ट्वीट किया और पूछते हैं "हू इज़ दिस?" Flintoff Tweet इसके बाद आया रवींद्र जडेजा. फ़ेक अकाउंट है लेकिन कर्रे ट्वीट वाला आदमी है. उसने फ़्लिंटॉफ़ को कायदे में समझा दिया कि गुरु ये जिससे बतिया रहे हो वो वो हैं कि जिनको सबका बाप कहा जाता है. Flintoff tweet

Advertisement

Advertisement

()