The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ratnagiri Nursing student raped by auto driver accused spiked her drink Maharashtra

Ratnagiri Nursing Student Rape : महाराष्ट्र में नर्सिंग स्टूडेंट के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, लोगों ने सड़कें जाम कर दीं!

Ratnagiri Student Rape: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के बाद महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट से रेप का केस सामने आया है.

Advertisement
pic
27 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 27 अगस्त 2024, 06:15 PM IST)
Nursing student raped by auto driver
विक्टिम के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. (फ़ोटो - इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले में एक 19 साल की नर्सिंग स्टूडेंट के साथ रेप (Ratnagiri Rape Case) का मामला सामने आया है. आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर है. शुरुआती जांच में पता चला है कि विक्टिम ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी. इस दौरान ड्राइवर ने उसे पानी दिया. बताया गया कि पानी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे विक्टिम बेहोश हो गई. इसके बाद ड्राइवर कथित तौर पर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका रेप किया.

घटना 26 अगस्त की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, विक्टिम ने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी. इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ़्तार करने के लिए इलाक़े में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है. साथ ही, एक SIT गठित की गई है, जिसमें एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल हैं.

इस घटना के बाद रत्नागिरी में नर्सिंग कम्युनिटी में ग़ुस्सा भी देखने को मिला. अस्पताल के नर्सों और दूसरे कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. ये लोग अपराधियों को मौत की सज़ा देने की मांग कर रहे हैं.

विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया, जब अस्पताल के कर्मचारी और उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए. इन लोगों ने रत्नागिरी के कई इलाक़ों में यातायात को ब्लॉक भी कर दिया है. प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर थामे और नारे लगाते नज़र आए. दोषियों के ख़िलाफ़ तत्काल कार्रवाई की मांग हो रही है. ऐसे में अधिकारियों ने शांति की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जांच को प्राथमिकता दी जा रही है.

ये भी पढ़ें - कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सबको फटकारा!

ये घटना तब सामने आई है, जब महाराष्ट्र के ही बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के कारण लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. वहीं, 31 साल के ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर भी देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.

वीडियो: असम गैंगरेप: चाची से पूछा था 'रेप क्या होता है', दो दिन बाद ही पीड़िता...

Advertisement

Advertisement

()