The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ratan Tata Car Number was used by a Woman on her BMW, E-challan Sent to tata

ज्योतिषी ने कहा तो रतन टाटा की कार का नंबर अपनी BMW पर लगाकर घूमने लगी महिला

महिला एक कंपनी की मालकिन है, उसकी कार के चालान टाटा के यहां पहुंच रहे थे

Advertisement
pic
7 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2021, 10:05 AM IST)
Img The Lallantop
रतन टाटा को अचानक जब गाड़ी के ई-चालान मिलने लगे तो उनके ऑफिस ने महाराष्ट्र के सीएम को चिट्ठी लिखी. जो मामला सामने आया, वो हैरान करने वाला था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश के नामी उद्योगपति रतन टाटा कुछ दिनों से हैरान परेशान थे. उनकी गाड़ी के ई-चालान उनके पास आ रहे थे. परेशानी की बात ये थी कि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं था कि चालान हो. घर-परिवार और स्टाफ से पूछताछ की गई. फिर भी मामला समझ में नहीं आया तो रतन टाटा के ऑफिस से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को इस बारे में खत लिखा गया. चूंकि ख़त इतनी बड़ी हस्ती की तरफ़ से था, तो सरकार हरकत में आई. उद्धव ठाकरे ने पुलिस को लगाया. काफी मशक्कत के बाद मामला खुला. और जब मामला खुला तो उसके पीछे भी अजब-गजब कहानी बताई गई. CCTV खंगालने से खुली पोल रतन टाटा के ऑफ़िस की ओर से सीएम को लिखे खत में कहा गया था कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस से उन्हें ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लगातार ई-चालान भेज रही है. लेकिन जहां तक हमारी जानकारी है टाटा की कार ने किसी ट्रैफिक नियम का उलंल्घन नहीं किया है. इस खत पर सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए. पुलिस ई-चालन करने के लिए ट्रैफिक सिग्नलों और शहर में जगह-जगह लगे CCTV कैमरों का सहारा लेती है. मिसाल के तौर पर अगर कोई कार रेड लाइट पर नहीं रुकती, तो वहां लगा कैमरा उस कार का नंबर कैप्चर कर लेता है. इसी तरह स्पीड ट्रैकर भी तय स्पीड से ज्यादा तेज जा रही कारों के नंबर सिस्टम में भेज देते हैं. इसके बाद नंबरों से जुड़े मोबाइल नंबर पर ई-चालान भेज दिया जाता है. रतन टाटा की कार का नंबर भी ऐसी ही कुछ जगहों पर कैप्चर हुआ था. लेकिन टाटा के स्टाफ ने दावा किया कि कार उन जगहों पर थी ही नही. एक बात ये भी सामने आई कि टाटा की कार फोर्ड कंपनी की है, जबकि जिस गाड़ी के चालान हो रहे थे वो BMW थी. पुलिस ने कार को खोजना शुरू किया. पता चला कि एक महिला उस कार का इस्तेमाल कर रही है, जिस पर रतन टाटा की गाड़ी का नंबर लिखा है. इंडिया टुडे संवाददाता सौरभ वक्तानिया के मुताबिक, पुलिस को वह BMW कार एक प्राइवेट कंपनी के नाम रजिस्टर्ड मिली. कंपनी की मालकिन खुद कार चला रही थीं. माटुंगा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. देखिए ये वी़डियो- ज्योतिष का एंगल भी निकला इस पूरे मामले में ज्योतिष का एंगल भी सामने आया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने रतन टाटा की कार का नंबर लगाने के पीछे ज्योतिष को कारण बताया है. महिला ने दावा किया कि एक ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी थी कि अपनी कार पर खास नंबर लगाओ तो उनका भाग्य बदल जाएगा. ज्योतिषी के कहने पर ही उन्होंने अपने मन से नंबर चुना. लेकिन उन्हें पता नहीं था कि वो नंबर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने कहा कि जो चालान रतन टाटा को भेजे गए हैं, उन्हें अब इस महिला से वसूला जाएगा. 

Advertisement

Advertisement

()