मोदी के लिए अपने पति को तलाक देने को तैयार हैं रश्मि जी
भइया नोटबंदी ने सिर्फ जेबों में ही नहीं, लोगों के घरों में भी खलबली मचा दी है.

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गांव की एक महिला राहुल गांधी से मिलने की ख्वाहिश लिए दिल्ली पहुंच गई थी. उस महिला ने कहा कि राहुल गांधी उसके सपनों में आते हैं और अब वो उनसे शादी करना चाहती है. सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया ये वीडियो देखकर इतनी हंसी आई थी कि हंसते-हंसते पेट में बल पड़ गए थे. ये वीडियो आपने न देखा हो, तो यहां देख लीजिए.
https://www.youtube.com/watch?v=VGcqSgZOelAअब एक और वीडियो आया है. हालांकि, इस बार किसी ने राहुल गांधी से शादी की ख्वाहिश नहीं जताई है. असल में इस बार किसी ने किसी से शादी की ख्वाहिश नहीं जताई है, बल्कि तलाक देने का दावा किया है. दिल्ली की एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने पति को तलाक देने की बात कही है.
मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस का है, जहां एक ATM के बाहर लोगों की कतार लगी हुई थी. कुछ झल्लाए हुए लोग आपस में बात कर रहे थे और नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को गलत ठहरा रहे थे. तभी रश्मि जैन नाम की इस महिला के कानों में उनकी बातें पड़ीं और रश्मि उखड़ गईं. बोलीं,
'मोदी जी के लिए मैं अपने हसबैंड को भी डिवॉर्स देने के लिए तैयार हूं, क्योंकि मेरे हसबैंड एंटी-मोदी हैं. जो बंदा बिना किसी लालच के काम कर रहा है, आप में से कितने बिना लालच के काम करना चाहेंगे मेरे को ये बता दो? कोई नहीं करना चाहता. आपने क्या किया है? यहां जितने लोग खड़े हैं, किसने देश के लिए क्या किया है एक जना बताए मेरे को. हर ATM में मोदी जी डालने जाएंगे पैसे? बैंक को जाता है पैसा, बैंकवाले गड़बड़ करते हैं, आप लड़ो उनसे अपने हक के लिए. आप सबके लिए एक अकेला मोदी लड़ रहा है. आप लड़ो अपने हक के लिए बैंकवालों से. एक लाख में 70 हजार मिल रहा है, तो ये बैंकवाले गड़बड़ कर रहे हैं न. अरे एक दिन जाओ आप लोग सीमा पर लड़ने. पानी नहीं मिलता, खाना नहीं मिलता.'
ये रहा वीडियो...
https://www.youtube.com/watch?v=C_psvObPBMUरश्मि जैन का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर भर-भरके शेयर किया जा रहा है. पता नहीं कितने लोगों ने उनकी तारीफ की होगी, लेकिन सोचिए जब रश्मि के पति ने ये वीडियो देखा होगा, तो घर पर क्या हुआ होगा. :P
ये भी पढ़ें:
तो इस वजह से 500 के नोट कम और 2000 के नोट ज्यादा आ रहे हैं
नोटबंदी: नकद पैसों के लिए करा दी नसबंदी
नोटबंदी के बाद से तो चीन भी मोदी का फैन हो गया
14 लाख करोड़ हो गए रद्दी, छपे कुल डेढ़ लाख करोड़, अब तुम ही बताओ कैसे कम हो कतारें

.webp?width=60)

