The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rashid Khan must prove he is a champion after debacle from India in their maiden Test

राशिद खान ने अगर मुरलीधरन की ये बात मान ली, तो वो टेस्ट में भी T20 जैसा फोड़ेंगे

मुरली ने सफलता की कुंजी थमा दी है राशिद को.

Advertisement
pic
16 जून 2018 (अपडेटेड: 16 जून 2018, 11:01 AM IST)
Img The Lallantop
मुरलीधरन ने अपने करियर के सारे सबक राशिद को दे दिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया-अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच दो दिन में ही निपट गया. एक पारी और 262 रन से जीतने के साथ टीम इंडिया ने अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की. मगर मैच खत्म होने के बाद से ये चर्चा तेज हो गई कि क्या राशिद खान में वो बात है जिसके चलते इस बॉलर को महान बताया जा रहा था. राशिद ने इस टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे उतने ओवर फेंके जितने पूरी अफगान टीम ने खेले नहीं. 34.5 ओवरों में 154 रन देकर 2 विकेट लिए. इस फिगर को देखकर कोई भी राशिद के टैलंट पर सवाल उठा सकता है. मगर ये गलत है. राशिद खान ने अगर अपनी कही एक बात आत्मसात कर ली तो वो करियर की सारे उतार-चढ़ावों को पार कर जाएगा.
टेस्ट मैच से पहले गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफर्स्ट विद चैंपियंस' में राशिद खान ने कहा कि उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन से मिला है. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच के रूप में काम करते हुए मुरली ने राशिद को कहा था, "अगर क्रिकेट में लंबा टिकना है तो एक बाद गांठ बांध लो. वो ये कि अगर किसी दिन बहुत खराब खेले तो भी नॉर्मल रहो और किसी दिन मैदान पर झंडे गाड़ दिए तो भी नॉर्मल. न तो एक्साइटमेंट को सर चढ़ने दो और न निराशा को. बस ये सोचो कि आगे क्या करना है." अगर मुरली की ये बाद राशिद ने अभी इस टेस्ट मैच के बाद मान ली तो टी-20 फॉरमेट के सबसे सफल बॉलर को टेस्ट में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है.
Rashid Pic
पहले टेस्ट में हुई पिटाई के बाद राशिद कितनी मजबूती से वापसी करेंगे, इसी से तय होगा कि ये बॉलर कितना आगे जाएगा.

आईपीएल के दौरान राशिद को दो मैचों में खूब रन पड़े थे तो ये बॉलर परेशान हो गया था. इस पर वीवीएस लक्ष्मण ने होटल रूम में आकर राशिद से कहा था," तुम आखिरी बार नहीं पिटे हो. आगे भी पिटोगे. मगर जरूरी ये है कि तुम किस दिमागी मजबूती के साथ अगला मैच खेलते हो. इसी से राशिद खान का टैलंट पुख्ता होगा. इसलिए जिस दिन अच्छा परफॉर्म नहीं  होता है तो ये मत सोचो कि तुममें कोई कमी आ गई. ये सोचो कि सामने वाले का दिन था. अपने दिन का इंतजार करो और दिमाग काबू में रखो."
एक क्रिकेटर को शुरुआती सफलाओं और पॉपुलैरिटी के बाद मुरली और लक्ष्मण की ये बातें लिखकर रख लेनी चाहिए. शायद राशिद भी यही करेंगे और पहले टेस्ट में सफल न हो पाने के बाद अगले में ट्राई करेंगे. यही क्रिकेट है. जिंदगी का सबक भी.


Also Read
 अफगानिस्तान के साथ ये मैच जीत से ज्यादा इस एक चीज के लिए याद रखा जाएगा

धोनी ने रायडू की जो तारीफ की थी, उसी ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर करवा दिया

टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था

जब तक अफगानिस्तान क्रिकेट खेलता रहेगा, इस लड़के का नाम जरूर लिया जाएगा

पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया

109 पर ऑल आउट, अफगानिस्तान इस एक वजह से फिर भी खुश होगी

वीडियो भी देखें:

Advertisement

Advertisement

()