The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rape accused shot himself in leg to frame pregnant victim abortion three booked greater noida

रेप पीड़िता को फंसाने के लिए खुद के पैर में मारी गोली, पूरी कहानी सुन पुलिस हक्की-बक्की!

मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का. आरोपी शख्स ने रात में किया पुलिस को फोन. पीड़ित महिला ने क्या बताया?

Advertisement
pic
14 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2023, 11:29 AM IST)
rape accused shot himself in leg to frame pregnant victim abortion three booked greater noida
रेप आरोपी ने पीड़िता को ही फंसाने के लिए बनाया प्लान (सांकेतिक फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक शख्स ने रेप के आरोप से बचने के लिए कथित तौर पर खुद के पैर पर गोली मार ली. इसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसपर किसी ने हमला किया. आरोप है कि वो हमले की कहानी बनाकर पीड़िता को ही फंसाने की कोशिश में था. रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो प्रेग्नेंट है और आरोपी उसपर अबॉर्शन कराने का दबाव बना रहा था.

हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े अरुण सिंह ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. आरोपी शख्स का नाम हरिकेश है. उम्र 28 साल. वो ग्रेटर नोएडा के एक गांव का रहने वाला है.

पुलिस को क्या कहानी बताई? 

ग्रेटर नोएडा, जोन-4 के ACP रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13-14 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2 बजे PCR को इमरजेंसी कॉल मिली. हरिकेश ने फोन पर पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसे गोली मारी और फरार हो गया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल हरिकेश को नजदीकी अस्पताल ले गई.

हरिकेश ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे उसके पड़ोस में रह रही महिला का हाथ है. केस भी दर्ज कराया. इस बीच पुलिस को शक हुआ कि हरिकेश कुछ छिपा रहा है. सख्ती से पूछताछ पर पता चला कि हरिकेश ने देसी पिस्तौल से खुद ही अपने पैर पर गोली मारी है. आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि हरिकेश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर पड़ोस में रह रही महिला का रेप किया है.

महिला ने क्या बताया? 

महिला को गोली लगने की घटना का पता चला तो उसने पुलिस को अपना पक्ष बताया. आरोप लगाया कि हरिकेश और उसके दोस्त ने मिलकर उसका रेप किया और जब उन्हें पता चला कि वो गर्भवती है तो उन्होंने उसपर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला. पीड़िता ने भी हरिकेश के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है. ACP का कहना है कि जब हरिकेश को शक हुआ कि पीड़िता उसके खिलाफ केस दर्ज कराएगी तो उसने खुद पर झूठे हमले की योजना बनाई. पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है. रिपोर्ट का इंतजार है.

पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए फोर्स करने के पीछे आरोपी हरिकेश की पत्नी के हाथ होने का भी पता चला है. मामले में हरिकेश, उसकी पत्नी और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

वीडियो: सब-इंस्पेक्टर ने कहा, 'बेटी ने खुद को गोली मार ली', पोस्टमार्टम में पता चला कि मौत की वजह कुछ और ही है

Advertisement

Advertisement

()