सबको पता है कि माहौल गरम है. करणी सेना, चटनी सेना, छंटनी सेना सारी काम पर लगीहुई हैं. कल ही नोएडा के डीएनडी पर अपना जौहर दिखाया है राजपूत वीरों ने. वीडियो भीवायरल किया है. संजय लीला भंसाली पद्मावत को रिलीज करने के लिए चोटिया का जोर लगाएहुए हैं. नाम से आई हटा दिया. दीपिका की कमर को कवर कर दिया. तो फिल्म में खासम खासरोल कर रहे रणवीर सिंह काहे पीछे रहें. अरे भैया मेहनत लगी है. गर्मी में फ़र वालाकोट पहना है. फिल्म हिट हो गई तो उनके मजे हो जाएंगे. इसीलिए उन्होंने एक कोलाजट्वीट किया है. और कैप्शन ऐसा लिखा है कि राजपूतों को मजा आ जाए. मोन्स्टर लिखा हैमोन्स्टर.MONSTER#Khilji #Padmaavat pic.twitter.com/Z87TobQ5M3— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 22, 2018 मोन्स्टर माने राक्षस होताहै. अगर राजपूतों ने इसको डिकोड कर लिया तो गजब हो जाएगा. वो लाठी डंडे और तलवारेंलेकर थिएटर तोड़ने आए हों, ये फोटो दिखा दो तो शांत हो जाएंगे. जब फिल्म का एककलाकार वही बात कह रहा है जो राजपूत सुनना चाहते हैं, तो रार कहां रह जाती है भई.पद्मावती का विरोध करने वाले राजपूत बड़े सहृदय प्राणी हैं. उन्हें भंसाली से दोचार डिमांड थीं बस. रानी पद्मिनी की इज्जत मत खराब करो. उसकी कमर ढक दो. उसकी नाककटा लो. अपना सिर अर्पित कर दो. और खिलजी को राक्षस बोल दो. काम खतम. सब हो गया. अबतो राजपूतों को फिल्म पर बवाल नहीं करना चाहिए. मान जाओ यार.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़े: रानी पद्मिनी की इज्जत 'बिक' रही थी, कंप्यूटर ने बचा लीकरणी सेना को भंसाली नहीं रानी पद्मिनी के तोते के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना चाहिएकरणी सेना के इन गुंडों पर देशद्रोह का केस कब दर्ज होगा?अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध कर दिया हैपद्मावत' से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही हैअब एक वीडियो भी देख लो: