The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ranveer Singh starts shooting for Jayeshbhai Jordaar in Gujarat a video from film set goes viral

83 की शूटिंग तो पूरी हो चुकी, फिर रणवीर की ये किस नई मूवी के शूट का वीडियो लीक हुआ है?

हिंटः यशराज प्रोडक्शन की फिल्म है.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2020, 11:24 AM IST)
Img The Lallantop
इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम 'जायेशभाई' होगा, जो फिल्म का टाइटल में भी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रणवीर सिंह की अगली फिल्म जो रिलीज़ होने वाली है, उसका नाम है '83'. लेकिन ये खबर 83 के बारे में नहीं है. ये खबर है उसके बाद आने वाली फिल्म के बारे में. 'जायेशभाई जोरदार'. इसे यशराज फिल्म्स (YRF) प्रोड्यूस कर रही है. डायरेक्ट कर रहे हैं दिव्यांग ठक्कर. गुजरात में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. और सोशल मीडिया पर 'जायेशभाई जोरदार' की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.



View this post on Instagram

#RanveerSingh shoots for his next #jayeshbhaijordaar in Gujarat #instalove #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani
(@manav.manglani) on


इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है. इसमें रणवीर 'जायेशभाई' वाले लुक में हैं. ये वीडियो शूटिंग के वक्त का है, जिसमें रणवीर एक पीछे बैठे दिख रहे हैं. वहां मौजूद लोग रणवीर को देखकर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं. उनका नाम लेकर चीयर कर रहे हैं. रणवीर हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन भी कर रहे हैं. वीडियो को अभी तक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कुछ वक्त पहले जायेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक सामने आया था. इसमें रणवीर सिंह के साथ कई महिलाएं घूंघट में दिख रही हैं.



 

 

 

View this post on Instagram

 

  JAYESHBHAI hain ekdum JORDAAR! #JayeshbhaiJordaar #ManeeshSharma #DivyangThakkar @yrf
  A post shared by Ranveer Singh
(@ranveersingh) on

फिल्म में अपने किरदार को लेकर रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था-


जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, सही मायने में हंसने के लिए आपके अंदर दर्द सहने की ताकत होनी चाहिए, उस दर्द के साथ खेलना आना चाहिए. ‘जायेशभाई’ एक साधारण व्यक्ति है, जो खतरनाक परिस्थितियों में भी कुछ असाधारण कर जाता है. ‘जायेशभाई’ संवेदनशील और दयालु है. वो एक ऐसे समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है, जो पितृसत्तात्मक आदर्शों और प्रथाओं से जुड़ा हुआ है.

फिल्म की बात करें, तो ये कॉमेडी फिल्म हो सकती है. फिल्म की कहानी गुजरात पर बेस्ड है. और रणवीर सिंह का किरदार भी गुजराती लड़के का है. फिल्म में रणवीर के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आएंगी. शालिनी ने 'कबीर सिंह' की तेलुगु रीमेक 'अर्जुन रेड्डी' में 'प्रीति' का किरदार निभाया था. ये उनके करियर की दूसरी हिंदी फिल्म होगी. पहली क्रिटिकली अक्लेम्ड ‘मेरी निम्मो’ थी. 'जायेशभाई जोरदार’ में रणवीर टाइटल कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में शालिनी उनकी लव इंट्रेस्ट होंगी.



video : करण जोहर ने फिल्म 'कभी खुशी-कभी गम' के बारे में क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()