फिल्म '83' की रिलीज से पहले ही डायरेक्टर ने ऐसी गलती कर दी कि क्रिकेट फैन तमतमा उठे हैं
लोग पूछ रहे हैं-'रिसर्च का पैसा आइटम सॉन्ग बनाने में खर्च दिया क्या?'

रणवीर सिंह. उनकी फिल्म आ रही है. नाम है '83'. भारत ने 1983 में जो वर्ल्ड कप जीता था, ये फिल्म उसी पर बेस्ड है. फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी. फिलहाल शूटिंग वगैरह चल रही है. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ट्रोल्स की भेंट चढ़ चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म का काफी मजाक बन रहा है. वजह हैं '83' के डायरेक्टर कबीर खान.
उन्होंने एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दीं, जो लोगों को पल्ले नहीं पड़ रही हैं. पहले कबीर खान का वो वीडियो देख लीजिए.
वीडियो में कबीर खान '83' के बारे में बात कर रहे हैं. वो कहते हैं-“Till 83, India had never won a single match in the history of the World cup & West Indies had not lost a single match in the history of the world cup till then…”: @kabirkhankk
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) January 13, 2020
while talking about #83TheFilm
#TalkingFilms
#BollywoodHungama
YT: https://t.co/lTr1sAQVcg
pic.twitter.com/0Fzw33KmKt
मैं आर्काइव में गया था. मैंने तब के न्यूज पेपर देखें हैं. लंदन के लगभग हर न्यूज पेपर में लिखा था कि इंडियन टीम को वर्ल्ड कप में आमंत्रित नहीं करना चाहिए था. क्योंकि इससे वर्ल्ड कप चैंपियनशिप का लेवल नीचे जाएगा. 1983 से पहले भारत ने वर्ल्ड कप में कोई सिंगल मैच तक नहीं जीता था. जबकि वर्ल्ड कप 1975 से चल रहा है. और तब तक वेस्ट इंडीज टीम कोई सिंगल मैच नहीं हारी थी.
बस यही बात ट्विटर यूजर्स को हजम नहीं हुई. क्योंकि ये तथ्यात्मक रूप से भी गलत है. 1975 के वर्ल्ड कप में भारत ने एक मैच में ईस्ट अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था. तब फारुख इंजीनियर मैन ऑफ द मैच बने थे. अब जिस टॉपिक पर फिल्म बना रहे हैं, उसके इतने हिले हुए फैक्ट्स क्रिकेट, कपिल देव और रणवीर सिंह के फैन्स को नाराज करने के लिए काफी हैं.
I was so excited about this film. But if they haven't done Wikipedia level research then it really reduces their credibility and my excitement. #83TheFilm
https://t.co/fPuDs9PEMK
— Siddhant Singh (@siddhanntsingh) January 13, 2020
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा-
मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्सुक था. लेकिन आप लोगों ने तो विकीपीडिया के लेवल की रिसर्च भी नहीं की. अब मेरी उत्सुकता और विश्वसनीयता को कम कर रहे हैं.
Ye Bollywood ki research hai.... Abey India beat East Africa by 10 wickets in 1975!!! India played just 6 matches in first 2 World Cups, you had to check scorecards of just 6 matches.... Lets hope Gavaskar is not shown as a fast bowler in Bollywood. https://t.co/I6hqDVqPoX
— Gappistan Radio (@GappistanRadio) January 13, 2020
एक अन्य शख्स ने कमेंट किया-
ये बॉलीवुड की रिसर्च है. भारत ने 1975 में ईस्ट अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था. भारत ने पहले दो वर्ल्ड कप (1975 और 1979) में 6 मैच खेले थे. आपको उन 6 मैच के स्कोर कार्ड्स देखने चाहिए.
एक यूजर ने लिखा- अरे क्यों अपनी वैल्यू गिरा रहे हो कबीर खान? एक ने कमेंट किया- रिसर्च टीम का सारा पैसा क्या आइटम सॉन्ग में खर्च कर दिया?the money of research went in item no. https://t.co/ZhSYdHblu5
— (@tom_jerryi) January 13, 2020
India has won against East Africa at Headingley in Leeds in 1975 WC. Dear @kabirkhankk
, don't pay your research team a single penny. https://t.co/yCuO4jZGoX
— Sunil- the cricketer (@1sInto2s) January 13, 2020
Or ye aadmi #83 WC pe film bana rha hain Toh dosto aap film se kya kya umeed kar sakte hain...movie ek dum true story pe bani hogi...agar aapko action scenes bhi dikh jaaye to jhuth mat samjhna usko pic.twitter.com/5ggM4sShpa
— Allrounder #Hit-Man #ABD (@Feku06580507) January 13, 2020
The 1975 East African team after listening to this pic.twitter.com/fCAtTq6Emr
— Nihal Anand (@nihalishungry) January 13, 2020
India has won before 83 also bina knowledge ke kaahe movie bana e lag jaate ho. Ye toh pata hoga na ke India ki taraf se first hat-trick kisne li thi ya wo bhi ni pata n then ur making movie on cricket. Bollywood again becoming best at being dumb.
— Lord Voldemort (@Smart_Ladka) January 13, 2020
Is entire bollywood so dumb or do they undergo a special “dumbness course” after entering the B-town? #83TheFilm
#BollywoodCelebs
#Bollywood
— Shubham Misra (@SBM_4007) January 13, 2020

फिल्म '83' की शूटिंग के दौरान कपिल देव के साथ रणवीर सिंह.
कबीर खान बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हैं. वो 'टाइगर जिंदा है' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं. उनकी फिल्म '83' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. जो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं. कपिल देव 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के कैप्टन थे. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. जो कपिल की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में होंगी. इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपना लुक इतना बदल लिया है, कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है.
Video : ‘कभी खुशी कभी ग़म’ के वक्त भयंकर दर्द और सदमे से गुज़र रही थीं काजोल

