संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देश भर में बवाला मचाए लोगों को ये खबर चुभनेवाली है. काहे से फिल्म कस के कमा रही है. पहले दिन 5 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़.और अब तीसरे दिन की कमाई ने फिर एक लंबी छलांग मारी है. 13 करोड़ की. माने 26 जनवरीको फिल्म ने 32 करोड़ कमाए हैं. माने तीन दिन में कुल कमाई 50 करोड़ का आंकड़ा पारकर गई है. 56 करोड़ कमा लिए हैं. और ये कमाई तो तब है जब कई राज्यों में मूवी चलनहीं रही है. वरना तो 100 करोड़ का आंकड़ा भी दूर नहीं था.#Padmaavat has a HUMONGOUS Day 2... Had it been a smooth release [some statesare not screening the film], the all-India biz would’ve touched ₹ 40 cr... Wed 5cr, Thu 19 cr, Fri 32 cr. Total: ₹ 56 cr. India biz… SUPERB!— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2018 ये तो हो गई देश की बात. पद्मावतका जलजला विदेश में भी कायम है. इंग्लैंड में फिल्म दो दिन में 2.34 करोड़ कमा चुकीहै. वहीं जर्मनी में 52.45 लाख की कमाई हो चुी है. ऑस्ट्रेलिया में 4.65 करोड़ अंदरआ चुके हैं तो न्यूजीलैंड में भी 76.10 लाख की कमाई हो चुकी है. अब वहां तो लोगोंको मार खाने का भी डर नहीं है. सो इतनी कमाई तो बनती है. खास बात ये है कि फिल्म नेदो दिन में ओवरसीज में कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' और 'दंगल' को भी पीछे छोड़दिया है. #Padmaavat UK Thu £ 115,710 Fri £ 143,642 [some locations yet to beupdated] Total: £ 259,352 [₹ 2.34 cr]@Rentrak#Padmaavat GERMANY Thu € 66,364 Fribiz yet to be updated. Total: € 66,364 [₹ 52.45 lakhs]@Rentrak — taran adarsh(@taran_adarsh) January 27, 2018#Padmaavat AUSTRALIA Thu A$ 363,973 Fri A$ 537,530 Total: A$ 901,503 [₹ 4.65cr]@Rentrak#Padmaavat NEW ZEALAND Thu NZ$ 64,265 Fri NZ$ 98,460 Total: NZ$162,725 [₹ 76.10 lakhs]@Rentrak— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2018 ये कमाई अभी और तेजी से बढ़नी हीहै. क्योंकि अब वीकेंड आ गया है. माने शनिवार, रविवार. माने छुट्टी. सो बड़ी बातनहीं कि पद्मावत इन दो दिनों में ही 100 करोड़ का माइलस्टोन पा ले. मगर ये सब तोअभी नाकाफी ही है. काहे से फिल्म का बजट ही करीब 190 करोड़ है. जब ये आंकड़ा पारहोगा तब तो फिल्म कहीं फायदा कमाना शुरू करेगी. मगर जिस तरह से फिल्म ने तीन दिनमें उछाल मारी है, कुछ भी हो सकता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- पता है दीपिका, शाहिद और रणवीर ने पद्मावत के लिए कितने पैसे लिए हैं?पद्मावत: रणवीर के पहले अलाउद्दीन खिलजी का रोल कौन करने वाला था? पद्मावत ने दिलाएइस 'आर्मी' को बम्पर रोजगार! 'पद्मावती' दीपिका ने राजपूतों को जलाने वाला काम करदिया है 'पद्मावत' की पहले दिन की कमाई जानकर करणी सेना का दिन ख़राब हो जाएगालल्लनटॉप वीडियो देखें-