फेसबुक के कीटाणुओं के लिए बुरी खबर है. बुरा न मानो हम अपने को भी जोड़े हैं. तोबात ये है कि इसकी सिक्योरिटी में लफड़ा हो गया है. रगड़ा वो भी तगड़ा. एकरैंजमवेयर टहल रहा है. मतलब फिरौती वाला वायरस. ये आता है JPEG फॉर्मैट में.कंप्यूटर चलाने वाले जानते होंगे इसको. इस पर जैसे ही क्लिक करोगे. ये कंप्यूटर मेंघुसकर उसकी तमाम फाइल्स को एंक्रिप्ट करेगा और लॉक कर देगा. और फिर शुरू होगा खेल.जब वो बिटक्वाइन के जरिए 365 डॉलर मांगेगा. मतलब 25हजार रुपए. फिरौती के लिए.फेसबुक भले नहीं मान रहा. लेकिन सिक्योरिटी फर्म्स कह रही हैं कि फेसबुक की सुरक्षामें कमी है. जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है. इसके अलावा लिंक्ड इन और दूसरी साइटों परभी.बचने का जुगाड़:1. कोई अनजान कुछ भेजे तो कतई न खोलें. 2. एंटी वायरस पैसा देकर खरीदें और यूजकरें. फाइलहिप्पो से डाउनलोड कर फर्जी वाला नहीं. 3. जरूरी डाटा का बैकप रखें. वोहिंदी पिच्चर तो है नहीं जो फिर डाउनलोड हो जाएगी. 4. अगर गलती से छू दिया तो नेटया वाई फाई तुरंत बंद कर दो. इसके बाद भी वो चालू हो गया तब तो हरि इच्छा. 5. ईमेलऔर अटैचमेंट फाइल्स खोलने में थोड़ा होशियार रहो. हर अल्ल बल्ल को खोलकर न चेक करो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: फेसबुक पर वायरल हुआ ये किस्सा आंखें खोलने के लिए काफी है